Thursday, October 1, 2026
Home उत्तराखंड सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित पूर्व...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित पूर्व सैनिकों के आश्रितों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के उपरांत नियुक्ति पत्र वितरित किये

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के परेड ग्राउंड में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड राज्य युवा महोत्सव 2023-24 कार्यक्रम के अंतर्गत सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित पूर्व सैनिकों के आश्रितों को प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

 

परेड ग्राउंड देहरादून में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एंव उनके आश्रितों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में कौशल विकास के लिए उत्तराखण्ड के सभी जनपदों में कम्प्यूटर प्रशिक्षण संचालन की समाप्ति के पश्चात शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में रोजगार मेला समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रोजगार में चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र वितरण कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

 

एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्स को रोजगार परक बनाने के लिए राज्य में सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास के माध्यम से रोजगार मेला समारोह का आयोजन आई०टी०डी०ए० के द्वारा किया गया। जिसमें 22 कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। वर्तमान में 346 प्रशिक्षणार्थियों ने एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा जिसमें 186 प्रशिक्षणार्थी रोजगार मेले में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त तकरीबन 400 प्रशिक्षणार्थी सिविल ट्रेनिंग होंगे। आज रोजगार मेले में 135 लोग चयनित हुए जिसमे 57 युवतियां और 78 युवक शामिल थे। इनमे 26 सैनिक आश्रितों का भी चयन भी हुआ।

 

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड राज्य एक सैन्य बाहुल्य राज्य है। सेना के सेवा नियमों के अनुसार कम आयु में सेवानिवृत्त होने एवं पूर्व सैनिकों की पारिवारिक व अन्य सामाजिक दायित्वों में वृद्धि होने के कारण उन्हें पुनः रोजगार की आवश्यकता होती है। वर्तमान में राज्याधीन सेवाओं में पूर्व सैनिकों के लिये क्षैतिज आरक्षण के अर्न्तगत सीमित पद हैं, और अधिकांश पूर्व सैनिक इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। अधिकतर सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति के फलस्वरुप ये पूर्व सैनिक वहां सिविल पदों के अनुरुप व्यावासायिक शिक्षा एंव प्रशिक्षण प्राप्त नही कर पाते है।

 

उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य में पूर्व सैनिकों के सेवानिवृत्त होने पर आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पूर्व सैनिकों / आश्रितों को कौशल वृद्धि एंव रोजगार परक प्रशिक्षण देने के लिए एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्स और भर्ती पूर्व प्रशिक्षण चलाई जा रही हैं। राज्य में पूर्व सैनिकों एंव उनके आश्रितों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वर्ष 2005-2006 से प्रारम्भ किया गया। वर्ष 2005 से वर्तमान तक कुल 7,789 प्रशिक्षणार्थियों ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया। पूर्व में कम्प्यूटर कोर्स का संचालन 03 माह, 06 माह तथा एक वर्षीय की अवधि का किया जाता था। 3 माह तथा 6 माह के कोर्स रोजगार परक नही थे।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा सरकार द्वारा राज्य के पूर्व सैनिकों की मांग पर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में केवल एक वर्षीय कम्प्यूटर कोर्सों का संचालन आई०टी०डी०ए० कैल्क केन्द्र के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों में 26 दिसम्बर 2022 से 25 दिसम्बर 2023 तक किया गया। जिसमे 1 वर्षीय डिप्लोमा इन कम्प्यूटर अप्लीकेशन और प्रोग्रामिंग और 1 वर्षीय डिप्लोमा इन प्रोफेशनल एकाउटिंग शामिल है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज इस रोजगार मेले के माध्यम से 135 लोगों का चयन हुआ है। जिसमे से 26 सैनिक के आश्रित है। जिनमे वीर नारियों भी शामिल है जिनको आज रोजगार मिला है। उन्होंने कहा उत्तराखंड वासियों में देश भक्ति का जज्बा है।

 

उन्होंने कहा देश की सीमा पर रक्षा करने वाला हर पांचवा सैनिक उत्तराखंड से होता है। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा सैनिक और उनके परिवारजनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रोजगार मेले में चयनित सभी नियुक्ति प्राप्त प्रतिभागियों की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ओर उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और PERT चार्ट के साथ नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश कुम्भ क्षेत्र...

जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राइफलमैन शहीद जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी पहुंचकर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग...

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश

देहरादून में स्वास्थ्य मानकों में सुधार, लेकिन लिंगानुपात में अब भी चुनौती डीएम ने पांच वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और PERT चार्ट के साथ नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश कुम्भ क्षेत्र...

जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राइफलमैन शहीद जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी पहुंचकर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग...

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश

देहरादून में स्वास्थ्य मानकों में सुधार, लेकिन लिंगानुपात में अब भी चुनौती डीएम ने पांच वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों...

एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भण्डारी ने प्रथम, अनुराग रमोला को द्वितीय, अंकिता बिष्ट को तृतीय पुरस्कार, स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत को प्रथम...

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन

देहरादून- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखण्ड की समस्त जनता, नियमित रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवी...

देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को अपने कैम्प कार्यालय में छावनी परिषद देहरादून एवं लंढौर के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर...

बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या

नरेन्द्रनगर के ओणी गांव में आयोजित हुआ ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम मंत्री रेखा आर्या ने किशोरियों, माताओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों से किया संवाद, योजनाओं की...

मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड...

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच...

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य...

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा   मुख्य सचिव श्री...