Wednesday, September 30, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश के युवाओं के लिए नासूर बन गई है बेरोजगारी - हरीश...

प्रदेश के युवाओं के लिए नासूर बन गई है बेरोजगारी – हरीश रावत

उत्तराखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष करन महारा एवं पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश में सुरसा का रूप ले चुकी बेरोजगारी को लेकर पदयात्रा का आयोजन किया गया ।पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता देहरादून की डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स में राजीव गांधी की प्रतिमा से गांधी पार्क महात्मा गांधी बापू की प्रतिमा तक शामिल हुए।

 

पदयात्रा “जुमला नहीं रोजगार दो”

” नशा नहीं रोजगार दो” जैसे नारों से गुंजायमान रही।

 

गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पदयात्रा का समापन हुआ, समापन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि आज प्रदेश की बेरोजगारी दर 8.8% हो चुकी है ।प्रदेश के सेवा नियोजन कार्यालय में वर्ष 2022 में आठ लाख बयासी हजार पांच सो आठ बेरोजगार युवा पंजीकृत थे, तो आज की तारीख में आंकड़ा कहां पहुंच गया होगा?

 

महारा ने कहा की भाजपा सरकार हर चुनाव में प्रदेश के युवाओं से बैकलॉग पदों पर भर्ती के बड़े-बड़े वादे तो करती है परंतु सत्ता प्राप्ति के बाद अपने वादे भूल जाती है। महारा ने केंद्र की मोदी सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग थे तो उन्होंने देश के युवाओं से दो करोड़ नौकरी सालाना देने का वादा किया था जो आज तक भी युवाओं के लिए जुमला ही साबित हुआ है।

 

बेरोजगारी देश और प्रदेश के सम्मुख एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी है। सत्ता में बैठे हुये लोगों का ध्यान इस बड़ी समस्या के निदान की तरफ नहीं है। समापन के दौरान एकत्रित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की उत्तराखंड के बेरोजगार नौजवानों के साथ राज्य सरकार द्वारा जो छलावा किया जा रहा है, सैकड़ों संघर्षरत संगठनों को, नौजवान लड़के-लड़कियों को जो अपनी आजीविका की लड़ाई लड़ रहे हैं उनको गांधी पार्क देहरादून जैसे सार्वजनिक स्थल से दूर धकेल कर एकता विहार के अंजान कोने में अपना रोना रोने के लिए मजबूर कर दिया गया है ताकि उनके कष्ट को कोई सुन न सके। लगभग 200 लड़के-लड़कियां जो हाईकोर्ट की चौखट पर अपनी आजीविका की रक्षा के लिए टकटकी लगाए बैठे हुये हैं, ऐसे न जाने कितने संघर्षरत भाई-बहन हैं!रावत ने कहा की मैं उन सबके संघर्ष को विशेष तौर पर बेरोजगार नौजवानों के संघर्ष को आगे लाने के लिए संकल्प बद्ध हुं। रावत ने कहा की उत्तराखंड में निरंतर बढ़ती बेरोजगारी तथा राज्य सरकार द्वारा रिक्त पड़े पदों को भरने में हो रहे अपराधिक विलंब के विरोध में निरंतर प्रयासरत रहूंगा।

 

उन्होंने कहा की वर्ष 2023 ने देश के आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक विमर्श के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को लगभग निगल दिया है। वर्ष 2023 ने बढ़ती हुई बेरोजगारी सुरसा की मुंह के तरीके से फैलती हुई महंगाई, भ्रष्टाचार का फैलता हुआ मकड़ जाल, गरीबी और अमीरी की बीच की खाई जो निरंतर बढ़ रही है, विकास, अग्निवीर, ओल्ड पेंशन स्कीम और उत्तराखंड मांगे नया भू-कानून जैसे प्रश्नों को लगभग निगल दिया है। ऐसा लगता है ये बिन्दु सार्वजानिक विमर्श के कारक नहीं रहे हैं। क्या 2024 में हम भावनात्मक, आध्यात्मिक प्रश्नों पर ही उलझे रहेंगे या भौतिकता से जुड़े हुए इन सवालों को फिर से सार्वजनिक विमर्श में ला पाएंगे यह तय होना है।इसलिए मैंने तय किया है उत्तराखंड के बेरोजगार नौजवानों के साथ राज्य सरकार द्वारा जो छलावा किया जा रहा है।

 

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन और उत्तराखंड सबोर्डिनेट पब्लिक सर्विस कमीशन और दूसरे जितने भी परीक्षा लेने वाले बोर्ड बनाए गए थे उनकी गतिविधियां शांत प्रायः हो गई हैं। पहले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नये कलेवर के साथ कुछ जोश दिखाया, अब वह जोश भी ठंडा पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कई प्रमुख परीक्षाएं तो ऐसी हैं जिनको आयोजित हुए 1 वर्ष बीतने जा रहा है, लेकिन परीक्षा फल कहीं निकलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। नौजवानों में बेचैनी है। आप उन नौजवानों के डर से विधानसभा के सत्र को फुल प्रूफ बनाने की रिहर्सल तो कर सकते हो, लेकिन परीक्षा फल निकलवाने की कोशिश करती सरकार दिखाई नहीं दे रही है और दिखाई भी क्यों दे? भला भाजपा सत्ता में कोई रोजगार के प्रश्न पर, महंगाई या भ्रष्टाचार रोकने के प्रश्न पर आई है? वह जिस प्रश्न पर सत्ता में आए हैं उस पर खूब ध्यान लगाकर काम कर रहे हैं, बाकी बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सम्मान आदि ये सारे प्रश्न तो विपक्ष के लिए हैं।

RELATED ARTICLES

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी 24 घंटे एक्टिव वाहनों...

शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट, जोगीवाला में शहीद सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य आत्माओं की शांति...

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड–आज दिनांक 29/09/26 को श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में लगातार यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्रः अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स होगी 24 घंटे एक्टिव वाहनों...

शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट, जोगीवाला में शहीद सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य आत्माओं की शांति...

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड–आज दिनांक 29/09/26 को श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में लगातार यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित...

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

व्यवस्थाओं का लिया जायजा उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण-पत्रों के मामलों में अब स्थलीय...

विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी

राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में शनिवार को आयोजित...

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को वितरित की गई महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार एवं पोषण किट विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने उत्कृष्ट कार्य करने...

विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह

योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, कृषि, मत्स्य, ग्रामोत्थान, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने मौके...

1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद

राजकीय इंटर कॉलेज देहलचौरी में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग...