Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती

शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मांगे आवेदन
  • गढ़वाल-कुमाऊं मण्डलों में सहायक अध्यापकों की कमी होगी दूर

सूबे में शिक्षकों की कमी न हो इसके लिये राज्य सरकार दृढ़संकल्पित है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विद्यायली शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।- डा0 धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1544 एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के तहत एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से 60-60 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती के तहत 10-10 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। एलटी भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है जबकि लिखित प्रतियोगी परीक्षा माह जुलाई 2024 में आयोजित की जायेगी।

 

सूबे में विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने व विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने को लेकर राज्य सरकार दृढ संकल्पित है। इसी क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया था। उक्त पदों पर चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक (एलटी) के 786 तथा कुमाऊं मण्डल में सहायक अध्यापक (एलटी) 758 रिक्त पद शामिल हैं। आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से 60-60 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती के तहत 10-10 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। जिसमें गढ़वाल मंडल में सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी के 118, अंग्रेजी 104, संस्कृत 09, गणित 76, विज्ञान 140, सामान्य 124, व्यायाम 69 गृहविज्ञान 03, वाणिज्य 11, संगीत 02 तथा कला विषय में 130 रिक्त पद शामिल है। इसी प्रकार कुमाऊं मण्डल में सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी में 95, अंग्रेजी 76, संस्कृत 14, गणित 102, विज्ञान 112, सामान्य 139, व्यायाम 54, गृहविज्ञान 10, वाणिज्य 4, उर्दू 02, संगीत 06 तथा कला विषय में 144 पद शामिल है। आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी के इन रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की है जबकि लिखित परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित की जायेगी। सहायक अध्यापक के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिये अभ्यर्थी को स्नातक के साथ-साथ एलटी डिप्लोमा अथवा बी0एड0 उपाधि धारक होना अनिवार्य है, इसके अलावा यूटीईटी-2 अथवा सीटीईटी-2 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी भी आवश्यक है।

 

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...