Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान

  •  महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 25 रोगियों का सफल गुर्दा प्रत्यारोपण 
  • जागरूकता रैली निकालकर किडनी रोगों से बचाव का संदेश दिया
  • अस्पताल की ओर से किडनी दानदाताओं को किया गया सम्मानित

 

विश्व किडनी दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नैफ्रोलाॅजी विभाग ने विभिन्न कार्यक्रम आयाजित किए। डाॅक्टरों एवम् मेडिकल छात्र-छात्राओं ने किडनी रोगों से बचाव पर जनजागरुकता रैली निकाली। गुर्दा रोग विशेषज्ञों ने गुर्दा बीमारियों से सम्बन्धित विषयों पर मंथन कर बीमारी से बचाव, रोकथाम एवम् माॅर्डन उपचार तकनीकों पर जानकारियां सांझा की। काबिलेगौर है कि प्रत्येक वर्ष मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गुरुवार को गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ आर.के.वर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के किडनी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ आलोक कुमार व वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट डाॅ विवेक विज्जन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ डोरछम ख्राइम ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

मुख्य अतिथि डाॅ यशबीर दीवान ने किडनी रोग विभाग को शुभकामनाएं दीं। डाॅ आर.के.वर्मा ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किडनी रोग विभाग है। इस विभाग में वरिष्ठ एवम् अनुभवी गुर्दा रोग विशेषज्ञों की टीम की देखरेख में गुर्दा प्रत्यारोपण सहित अत्याधुनिक उपचार की सेवाएं उपलब्ध हैं।

महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ आलोक कुमार ने विश्व गुर्दा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जानकारी दी कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनियमित जीवन शैली व दूषित जल का उपयोग गुर्दा रोग बढने के प्रमुख कारक हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 25 गुर्दा प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक हो चुके हैं। गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ विवेक रूहेला ने गुर्दा रोगों से जुड़े खतरों एवम् बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यूरोलाॅजी विशेषज्ञों की टीम ने पथरी से सम्बन्धित बीमारियों पर पैनल परिचर्चा की। यूरोलोजिस्ट डाॅ विमल कुमार दीक्षित ने अपने सम्बोधन में जानकारी दी कि जिन क्षेत्रों में पानी में अधिक कैल्शियम की मात्रा होती है वहां पर किडनी रोगों की सम्भावना अधिक होती है जिसमें देहरादून भी शामिल है।

इस अवसर पर महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफलतापूर्वक गुर्दा प्रत्यारोपण करवा चुके रोगियों ने अपने अनुभव सांझा किए। मेडिकल स्टाफ ने किडनी रोगियों को बचाव एवम् रोकथाम के बारे में मेडिकल टिप्स दिए। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वस्थ गुर्दे-उत्तम स्वास्थ्य का संदेश देकर जनजागरूकता की अलख जगाई। उच्च रक्तचाप एवम् गुर्दा रोगों से जुड़े मेडिकल विषय पर मेडिकल विशेषज्ञों ने पैनल परिचर्चा की। डाॅ गौरव शेखर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच संचालन डाॅ आयूषी बसलियाल एवम् डाॅ रिया रावत ने किया।

इससे पूर्व गुरुवार सुबह श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डाॅ आलोक कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 200 से अधिक डाॅक्टरों, मेडिकल छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने प्रतिभाग किया। गुर्दा स्वस्थ रखने हेतु संतुलित आहार, उच्च रक्तचाप व मधुमेह को नियंत्रित रखें, स्वस्थ्य जल व हो साफ हवा तो होगा स्वस्थ शरीर, सब रोग होंगे दफा, गुर्दों के रोगों से हो सकता है बचाव अगर समय से जाएं डाॅक्टर के पास लिखे संदेश लेकर मेडिकल छात्र-छात्राओं ने गुर्दा स्वास्थ्य सबके लिए विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने गुर्दा रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर व गुर्दा रोगों से बचाव के महत्वपूर्णं टिप्स सांझा किये। अस्पताल की ओर से किडनी दानदाताओं को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...