Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड डब्ल्यू एमएफ मानवाधिकार महासंघ उत्तराखण्ड नेरमजान ए पाक महीने में श्री महंत...

डब्ल्यू एमएफ मानवाधिकार महासंघ उत्तराखण्ड नेरमजान ए पाक महीने में श्री महंत इन्दिरेश के डॉक्टरों को किया सम्मानित

  • डब्ल्यू एमएफ मानवाधिकार महासंघ उत्तराखण्ड ने किया सम्मानित
  • रमजान ए पाक महीने में श्री महंत इन्दिरेशअ स्पताल की सेवाओं का किया गया सम्मान
  • मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक सहित न्यूरो सर्जन डाॅ पंकज अरोड़ा, डाॅ अजीत तिवारी एवम डाॅ साहिल महाजन को किया सम्मानित

 

महासंघ उत्तराखण्ड ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को रमजान ए पाक एवम् नेक महीने में सम्मानित किया। महासंघ की ओर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, डायरेक्टर ग्रोथ एण्ड डेवलपमेंट एण्ड एडमिनिस्ट्रेशन डाॅ अजय मैत्रेय, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डाॅ पंकज अरोड़ा, कैंसर सर्जन डाॅ अजीत तिवारी, कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ साहिल महाजन एवम् नर्सिंग अधीक्षक अनीस को सम्मानित किया। महासंघ के संयोजक एवम् ब्रांड एम्बेसेडर आदिल फरीदी ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवम् उत्तराखण्ड की लाइफ लाइन कहा जाता है। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की बहुआयामी सोच एवम् दूरदर्शिता को नमन करते हुए मरीजों का सच्चा मसीहा कहा। आदिल फरीदी ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा दूरदराज क्षेत्रों में जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने की मुहिम की तहे दिल से तारीफ की।

 

डब्ल्यू एमएफ मानवाधिकार महासंघ उत्तराखण्ड की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राजकुमार सिंधु ने कार्य्म का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रमजान ए पाक का महीना सेवा का संदेश भी देता है। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा गरीब एवम् जरूरतमंद मरीजों को हरसम्भव उपचार सेवाएं उपलबध करवाई जा रही हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी भारी संख्या में मरीज़ उपचार के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहुंचते हैं। जब ये मरीज़ और पूर्ण स्वास्थय लाभ लेकर वापिस क्षेत्रों में अस्पताल की सेवाओं की सराहना करते हैं तो इससे क्षेत्र में अस्पताल की ख्याति और बढ़ जाती है। उन्होंने अस्पताल की प्रबन्ध समिति, उच्चाधिकारियों सहित डाॅक्टरों एवम् स्टाफ के कार्यों एवम् सहयोग की सराहना की।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...