Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड चार धाम यात्रा के रूट मार्ग पर 28 इलेक्ट्रिक स्टेशन होंगे संचालित...

चार धाम यात्रा के रूट मार्ग पर 28 इलेक्ट्रिक स्टेशन होंगे संचालित – सुनील शर्मा RTO, देहरादून

उत्तराखंड सरकार द्वारा क्लीन मोबिलेशन ट्रांसपोर्ट पालिसी के तहत शहरी क्षेत्रों में अच्छी ट्रांसपोर्ट सेवा उपलब्ध कराने और प्रदुषण फ़ैलाने वाले डीजल वाहनों को तय समय सीमा के अंतर्गत हटाने और उनके बदले में सीे एन जी अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों से प्रस्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक मुश्त सब्सिडी उन वहां स्वामी को दी जाएगी जो अपने वाहनों को कन्वर्ट करवाना चाहते है। यह जानकारी आर टी ओ सुनील शर्मा ने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। आर टी ओ ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उत्तराखंड में सबसे पहले यह योजना देहरादून शहर से 1 वर्ष के लिए शुरू होने जा रही है जिसमे विक्रम और सिटी बस मालिक इस योजना का लाभ उठा सकते है।

 

आर टी ओ सुनील शर्मा ने बताया कि अगर बस मालिक के बस स्क्रैप करवाने पर 50% सब्सिडी अथवा अधिकतम 15 लाख रूपये और विक्रम मालिक को विक्रम स्क्रैप करवाने पर 50% सब्सिडी अथवा अधिकतम साढ़े तीन लाख रूपये धनवापसी कर दिया जाएगा। आर टी ओ सुनील शर्मा ने कहा कि विक्रम मालिक को यह सब्सिडी तभी प्राप्त होगी जब विक्रम स्क्रैप करवाने के बाद विक्रम मालिक द्वारा 4 पहिया बीएस-6 वाहन खरीदा जाए।

 

CNG स्टेशन की कमी के सवाल पर आर टी ओ सुनील शर्मा ने बताया की वर्तमान में देहरादून शहर में 8 CNG पंप संचालित है जिसमे से दो पंप डायरेक्ट ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुख्य पंप से जुड़े हुए है और बाकी 6 पम्पों में टैंकरों द्वारा CNG पम्पों में आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा की देहरादून शहर के अंदर CNG की 35 से 40 हज़ार लीटर उपलब्ध है और प्रतिदिन तकरीबन साढ़े तरह हज़ार लीटर की खपत है।

आरटीओ अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चार धाम यात्रा में भी अब इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग और संचालन को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा इसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहन चाहे वह कमर्शियल हो या निजी हो उन्हें चार धाम आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है इसके अलावा चार धाम यात्रा के रूट मार्ग पर 28 इलेक्ट्रिक स्टेशन लगाने की भी व्यवस्था की जा रही है इसके लिए नोडल एजेंसी जीएमवीएन को बनाया गया है आगे आरटीओ अधिकारी ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन की सम्पूर्ण जानकारी लोग एप के माध्यम से ले सकेंग।

 

आपको बता दें कि फरवरी 2018 में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में वाहनों से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताई गई थी. जिसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसी कड़ी में देहरादून में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और वाहनों की संख्या बढ़ी, लेकिन अब तक एक भी ईवी चार्जिंग स्टेशन नहीं बने हैं. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब परिवहन विभाग योजना बना रहा है कि प्लेन क्षेत्रों में हर 09 किलोमीटर और चारधाम यात्रा में हर 30 किमी में चार्जिंग स्टेशन बनाया जाए।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...