Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस के दो पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत विभिन्न दलों...

कांग्रेस के दो पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत विभिन्न दलों के नेता कार्यकर्ताओं ने भाजपा का थामा दामन

कांग्रेस के दो पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत विभिन्न दलों के हजारों नेता कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने उत्तरकाशी के कांग्रेस मुक्त होने के साथ सभी पांचों सीटों पर प्रचंड जीत का दावा किया । साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि इन दस सालों में मोदी जी ने बहुत कुछ दिया है अब लौटाने का समय है उन्हे तीसरी बार पीएम बनाकर।

 

बलबीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में आज कांग्रेस से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री विजयपाल सजवाण एवं पुरोला से पूर्व विधायक श्री मालचंद और उनके हजारों समर्थकों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया । इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी श्री नत्थी लाल शाह, पूर्व ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी श्री धर्म सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रताप नगर श्रीमती विजयलक्ष्मी थलवाल, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अंजनी उनियाल, यूकेडी के जिला अध्यक्ष देहरादून श्री प्रकाश चंद्र जोशी, लोकप्रिय स्थानीय फिल्म कलाकार श्री बलराज नेगी प्रमुख नाम रहे । प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में सभी नवागुतों का पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र राणा, उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष श्री सतेंद्र राणा, प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद सुयाल ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

इस मौके पर सभी लोगों का पार्टी में अभिनंदन करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने उनके मान सम्मान का भरोसा दिया । उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य बड़ा है लिहाजा प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी द्वारा तय भूमिका के मद्देननजर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित करना है । आज मंडल से लेकर प्रदेश सभी स्तरों पर पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला मतदान तक चलने वाला है । और ये सब इसलिए, क्योंकि आज प्रत्येक व्यक्ति पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की अनुभव कर रहा है। आज रेल सड़क हवाई कनेक्टिविटी समेत सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं जनता के पास पहुंच रही हैं । उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आज प्रत्येक व्यक्ति लाभार्थी है, जिन्हे मोदी जी ने कुछ न कुछ दिया है । लिहाजा हमे सिर्फ उन तक पहुंच कर, मोदी जी के लिए वोट देने का स्मरण लगातार कराना है । उन्होंने कटाक्ष कर कहा, आज के जॉइनिंग के बाद उत्तरकाशी के अधिकांश विशेषकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो गए हैं, जो कांग्रेस मुक्त उत्तरकाशी की गवाही दे रहा है । अब हमे इसे पूरे प्रदेश में दोहराना है और 5 लाख से अधिक मतों से सभी 5 सीटों को जीतना है ।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के प्रतिनिधि के रूप में शिरकत करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने मोदी और धामी के कामों से प्रभावित होकर आप सभी लोग देश निर्माण के लिए यहां आए हैं । उन्होंने कहा, दोनो पूर्व विधायक जमीनी नेता है और उनकी लोकप्रियता चुनावों के लिए तय लक्ष्य की प्राप्ति को और अधिक आसान करने वाला है। जिस तरह इतने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हजारों पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर आए हैं उसके बाद उत्तरकाशी में विपक्ष की जमानत जब्त होना निश्चित है । उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा, कौन उसमे सफर करना चाहेगा । आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं और आप सबके यहां आने से वह और अधिक मजबूत होने वाली है ।

 

भाजपा में वापिसी करते हुए पूर्व कांग्रेस विधायक श्री मालचंद ने इस दौरान पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी छोड़ने के लिए सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किन्ही कारणों से वह राह से विचलित हो गया था लेकिन मोदी जी की राष्ट्र निर्माण की नीतियों ने उन्हें वापिसी का साहस दिया है । उन्होंने कहा, मेरा दुर्भाग्य है कि में पार्टी छोड़कर रामकाज के मिशन से दूर हुआ, जिसका खामियाजा मिला कि प्रभु श्री राममंदिर के प्रसाद से वंचित रह गया । लेकिन अब पार्टी में आकार उन्हे अपने परिवार में आने की आत्मिक सुख की प्राप्ति हुई है और अब राज्य की सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए जुट जाना है ।

 

पूर्व विधायक श्री सजवान के नेतृत्व में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में निवर्तमान सभासद उत्तरकाशी श्री देवराज सिंह बिष्ट बुद्धि सिंह राणा अजीत गोसाई मनोज शाह उषा चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारत सिंह बिष्ट भगत सिंह राणा जबर सिंह सजवान जितेंद्र गोसाई पुरुषोत्तम तलवण राज केंद्र राय सिंह रावत दिनेश चौहान धर्मेंद्र राणा विजय उनियाल फूल सिंह रावत भगवान सिंह चौहान बलवंत राणा राजीव रावत राघवानंद नौटियाल शास्त्री हरीश नौटियाल शास्त्री किशन भंडारी भारत सिंह रौतेला जयवर्धन सिंह बेस्ट विजयपाल सिंह मेहर खेमराज राणा अनिल रावत समेत हजारों लोगों ने आज भाजपा ज्वाइन की । सितारा विधायक शक्तिलाल शाह के साथ माध्यम से श्री हर्षपाल मिश्रा पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी, श्री मायाराम सोनी पूर्व शासकीय अधिवक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी, श्री खुशीराम साहनी अध्यक्ष टीडीसी कॉलोनी, श्री रमेश चंद्र पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, श्री भरत लाल सोनी, श्री रोशन लाल शाह, श्री कविंद्र आनंद, श्री दीपक देव समेत अनेकों लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

 

इसी प्रकार ऋषिकेश भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के माध्यम से पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस एकांत गोयल महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संध्या गोयल जिला महासचिव कांग्रेस पंकज शर्मा रूबी शर्मा राजेश कुमार अनिल जायसवाल मोनू कुमार मोहित कुमार विश्वास गोयल नितिन कुमार पुनीत गुप्ता अमित जैन नितिन सचदेवा अभिषेक दर्शन सिंह धीरज गुप्ता तृप्ति गुप्ता विनोद रावत सलमान अली देवेंद्र रवि वर्मा अजय पांडे सुमित सैकड़ो कांग्रेस का कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इसके अतिरिक्त डोईवाला से श्री राजेंद्र तड़ियाल जिला महामंत्री भाजपा के प्रयासों से गजेंद्र पवार, शंकर देव उनियाल, राम सिंह बिष्ट, प्रकाश कोटनाला, प्रवीण चंद खंतवाल, बचन सिंह सेमवाल, प्रेम सिंह असवाल संजय सिंह चौहान, भाग सिंह पवार अनिल सिंह पडियार कृष्णकांत भट्ट सिंह नेगी, शिवराज सिंह पवार, रामदयाल जुगरान समेत बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। साथ ही पूर्व प्रधान दीपक चंद्र, राजेश नेगी, गोपाल रावत, तारा सिंह रावत राधेश्याम किशोरी लाल राजकुमार शर्मा प्रकाश भट्ट जगमोहन गोसाई प्रकाश चंद जोशी ने भी पार्टी की सदस्यता ली ।

 

पूर्व विधायक श्री मालचंद के साथ प्रधान श्री शांति प्रसाद थपलियाल, दिनेश बिजरावां दीपक नौटियाल प्रताप सिंह पवार मनोहर लाल प्रधान प्रेम सिंह नेगी पूर्ण सिंह राणा राजेश चौहान जयवीर लाल वीरेंद्र सिंह सकल चंद रणबीर रावत किशन रावत सुंदरलाल शोभा दास विपिन शाह भारत शाह प्रेमलाल बलदेव रजवार अंकित शाह मोहित शाह रमेश इंद्रावण भूपेंद्र राणा उपेंद्र राणा इनके अतिरिक्त पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं एनएसयूआई अध्यक्ष डीबीएस कॉलेज देहरादून श्री सौरव गुलरिया के अतिरिक्त यूकेडी के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र जोशी एवं पत्रकारिता एवं फिल्म निर्माण से जुड़े शिव कुमार पैन्यूली, लोकप्रिय स्थानीय फिल्म कलाकार बलराज नेगी ने भी पार्टी के विचारों में आस्था जताई ।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...