Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश की आर्थिकी में बड़ी छलांग लगाने वाली होगी चारधाम यात्रा

प्रदेश की आर्थिकी में बड़ी छलांग लगाने वाली होगी चारधाम यात्रा

  • विपक्ष को राजनीति करने के बजाय, रचनात्मक सहयोग करने चाहिए 
  • सफल और सुरक्षित यात्रा की तैयारियां, सरकार की सजगता, गंभीरता एवं संवेदनशीलता की परिचायक

 

भाजपा ने यात्रा की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए, इससे प्रदेश की आर्थिकी में बड़ी छलांग लगने की उम्मीद जताई है । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने शुरुआती 15 दिन में वीआईपी से नही आने की अपील और ऑफ लाइन पंजीकरण को आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिएं बेहतर कदम बताया है । साथ ही सफल और सुरक्षित यात्रा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, विपक्ष से राजनीति करने के बजाय, रचनात्मक सहयोग करने का आग्रह किया है।

 

चार धाम यात्रा को लेकर शासन प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री भट्ट ने यात्रा के सुरक्षित, सफल और शानदार होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, तीर्थयात्रियों द्वारा रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण कराया जाना इसका शुभ संकेत है । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई विगत वर्ष की सफल यात्रा के अनुभव हमारे पास हैं । उसे देखते हुए सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग होकर, चाक चौबंद व्यवस्थता में जुटी है । सड़क, आवास, पानी, स्वास्थ्य, संचार आदि तमाम जरूरतों को लेकर यात्रियों को कोई दिक्कत न आए, उसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है । इसी क्रम में आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा आरंभ के 15 दिनों में सरकार द्वारा वीआईपी तीर्थयात्रियों से नहीं आने का आग्रह करना स्वागत योग्य कदम है । साथ ही ऑफ लाइन पंजीकरण शुरू करना और हेलीकॉप्टर से कपाट खुलने पर पुष्प वर्षा कराने का निर्णय प्रदेश सरकार की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा, चूंकि यह यात्रा देवभूमिवासियों की आर्थिकी की रीड है और ऐसे में जब शुरुआती महीनों में ही पिछले साल के 56 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही हो, तो सबके चेहरों पर मुस्कान आना स्वाभाविक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह यात्रा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली साबित होगी, साथ विभिन्न माध्यमों से बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर खोलेगी । लेकिन पक्ष विपक्ष, सभी लोगों की एक मेजबान होने के नाते नैतिक जिम्मेदारी भी है कि हमारे मेहमान तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो ।

 

यात्रा तैयारियों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए श्री भट्ट ने कहा, देवभूमिवासियों की आर्थिकी से जुड़ी इस धार्मिक यात्रा को लेकर भी वे नकारात्मक राजनीति करने से बाज नहीं आते है । विगत कुछ वर्षों से यात्रा शुरू होने के ठीक पहले, तैयारियों एवं अन्य विषयों को लेकर उनके नेता बेबुनियाद एवं भ्रमात्मक बयानबाजी शुरू करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं । उनका प्रयास रहता है कि यात्रा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड की छवि खराब की जाए, लेकिन उसका असल खामियाजा प्रदेशवासियों को यात्रा प्रभावित होने से उठाना पड़ सकता है । लेकिन भाजपा सरकार की योजना और जनता के सहयोग से साल दर साल यात्रा अधिक भव्य और दिव्य होती जा रही है । लिहाजा सभी प्रदेशवासियों के साथ हम सबको विश्वास है कि यह यात्रा, राज्य की खुशहाली एवं समृद्धता में चार चांद लगाने जा रही है ।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...