Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस का रुख हर आपदा मे नकारात्मक, वनाग्नि पर कर रही राजनीति:...

कांग्रेस का रुख हर आपदा मे नकारात्मक, वनाग्नि पर कर रही राजनीति: चौहान

  • वनाग्नि नियंत्रण की सीएम कर रहे लगातार मॉनिटरिंग, जन सहयोग से अधिकारी कर्मी भी जुटे दिन रात

 

भाजपा ने कहा कि राज्य के धधकते वनों की आग के मामले मे भी कांग्रेस राजनीति पर उतर गयी है और उसका यह रुख स्वाभाविक है। हर आपदा मे सवाल जवाब करने वाली कांग्रेस को वन संपदा, वन्य जीव और आम जन के हितों के लिए रचनात्मक रुख अपनाकर विपक्ष के धर्म का अनुपालन करने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना या बाढ़ तथा भूस्खलन जैसी आपदा मे भी वह आम जनता के साथ खड़ी नही दिखी।

 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मे वनाग्नि की समस्या हर साल उत्पन्न होती है और सरकार की ओर से समय पूर्व आपदा प्रबंधन भी किया जाता रहा है और इस बार भी ऐसा किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन और अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गयी जो कि ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए कार्य कर रही है।

 

वन अग्नि नियंत्रण के लिए चल रहे कार्यों का मुख्यमंत्री स्वयं लगातार मॉनिटरिंग कर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से पल पल से पूरा महकमा यहाँ तक कि वन मंत्री भी हर पल की रिपोर्ट ले रहे हैं । वन अग्नि के लिए ज़िम्मेदार लोगों को नामज़द भी किया गया है और इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। आग के नियंत्रण के लिए पूर्व में ही 3983 फ़ायर वाचर नियुक्त किए गए इसके अलावा 1200 फारेस्ट गार्ड तथा 400 वन दारोग़ाओं की भी नियुक्ति की गई।  वनाअग्नि के नियंत्रण के लिए अन्य मैंन पवार भी लगाई गई है और सेना की मदद ली जा रही है। ज़रूरत पड़ने पर और भी हेलीकॉप्टर को लगाया जाएगा ।

 

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी ज़िलाधिकारियों को अलर्ट रहने तथा एक सप्ताह तक वन अग्नि नियंत्रण में लगने के लिए कहा है । संबंधित महकमे के कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द करने के निर्देश भी दिये गए हैं।

 

सीएम ने वन एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए फसलों के अवशेष जलाने पर भी रोक लगाने सहित दीर्घकालिक योजना बनाने के लिए भी जोर दिया है। पहली बार विगत वर्ष में वन अग्नि को आपदा घोषित किया गया है।

 

वन अग्नि के नियंत्रण में जन सहभागिता के सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में समिति का गठन एवं 30 हज़ार रुपये ग्राम समितियों को वन अग्नि नियंत्रण के लिए मुहैया कराया गया है। अधिक अग्नि की शिकायतों वाले 441 स्थानों को चिह्नित किया गया जहां जन सहभागिता के माध्यम से ग्राम समितिया कार्य कर रही हैं । प्रत्येक फारेस्ट डिवीज़न में वन अग्नि नियंत्रण यंत्रों को ख़रीदने के लिए स्वीकृति दी गई है। ज़िला स्तर पर ज़िलाधिकारी एवं प्रदेश स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वन अग्नि नियंत्रण मॉनिटरिंग समिति बनाई गई है जो लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

चौहान ने कहा कि कांग्रेस का वनाग्नि के मुद्दे पर आरोप प्रत्यारोप स्वाभाविक है, क्योंकि वह ऐसा कोरोना काल, जोशीमठ, रैनी सहित प्रदेश के कई हिस्सों मे आयी आपदा मे कांग्रेस का रुख नकारात्मक रहा। कांग्रेस खामियां गिनाती रही है, लेकिन विपक्ष के रचनात्मक सहयोग और जनता के साथ आपदा मे खड़े होने के बजाय वह हमेशा विरोध तक ही सीमित रही। उन्होंने कहा कि इस समय जन सहयोग के बिना इस लडाई को नही जीता जा सकता और राज्य के वन संसाधनों, वन्य जीवों तथा आम जन को इस आपदा की घडी मे सुरक्षित करने के लिए सरकार और सरकारी तंत्र आम जनता के साथ जुटा है। कांग्रेस को भी इस वक्त राजनीति के बजाय सहयोगात्मक रुख अपना कर विपक्ष के धर्म का पालन करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...