Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया शहीद राईफलमेन नरेश उनियाल स्मृति...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया शहीद राईफलमेन नरेश उनियाल स्मृति द्वार का उद्घाटन

मंगलवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वर्ष 1988 में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए राईफलमेन नरेश उनियाल की स्मृति में निर्मित द्वार का उद्घाटन किया। देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ स्थित गुजराड़ा गांव में शहीद द्वार के उद्घाटन अवसर पर सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद द्वार के निर्माण के लिए गुजराड़ा जनकल्याण समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं नरेेेश उनियाल की बहादुरी को अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि हम दोनों एक ही बटालियन (14 गढ़वाल राईफल) में थे। वे एक जांबाज सिपाही थे।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि वह मेरे पारिवारिक मित्र थे और हम दोनों एक ही पल्टन में सिक्किम इत्यादि स्थानों पर एक साथ तैनात रहे। उन्होंने कहा कि शहीद फुटबाल का अच्छे खिलाड़ी थे। मंत्री ने कहा कि शहीद की याद में प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाऐगा। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शहीदों के सम्मान में सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। जहां देश के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का नाम अंकित किया जाएगा। केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार द्वारा सैनिकों के सम्मान एवं कल्याण में कई प्रभावशाली कदम उठाए गए।

विदित हो कि अक्टूबर 1988 में सियाचिन ग्लेशियर में ‘‘ऑपरेशन मेघदूत‘‘ चलाया गया था, जिसमें हमारे जांबाज सैनिक नरेश उनियाल 17 अक्टूबर, 1988 को शहीद हो गए थे और उन्हीं की स्मृति में गुजराड़ा जनकल्याण समिति द्वारा इस भव्य शहीद स्मृति द्वार का निर्माण किया गया है। जब नरेश उनियाल शहीद हुए थे, तब वे अपने पीछे तीन भाईयों, पत्नी एवं अपनी एक माह की पुत्री को छोड़ गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और शहीद नरेश उनियाल ने एक साथ सेना में देशसेवा की और आज उनके साथी राईफलमैन गणेश जोशी, जो वर्तमान में सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री हैं, वह अपने साथी राईफलमैन शहीद नरेश उनियाल की स्मृति में निर्मित शहीद द्वार का उद्घाटन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...