Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड भाजपा को नहीं है आम जनमानस की जान की फिक्र: डॉ जसविंदर...

भाजपा को नहीं है आम जनमानस की जान की फिक्र: डॉ जसविंदर सिंह गोगी

महानगर कांग्रेस कमिटी ने आज महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में किशन नगर चौक पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया, कार्यकर्ताओं बी भाजपा मुरादाबाद और दुष्यंत गौतम मुरादाबाद के नारे लगाये, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन दुष्यंत गौतम के उस बयान को लेकर था जो उन्होंने केदारनाथ हवाई हादसे के बाद दिया था जिसमे उन्होंने बड़ी ही बेशर्मी से ये कह दिया की मारे गए लोग तो क्या करे दुख है पर क्या आप लोग कोई ऐसा हेलीकॉप्टर बना सकते हैं जिससे दुर्घटना ना हो ये शर्मनाक व्यक्तव्य है।

 

उन्होंने कहा की भाजपा को आम जन की जान से कोई सरोकार नहीं है, जबसे चारधाम यात्रा शुरू हुई है चालीस दिन में पाँच हवाई हादसे हो चुके हैं जिसमे दर्जनों लोगो की मृत्यु हुई जिसमे एक २३ महीने का मासूम भी शामिल था, कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सरकार को चेता रही है की हेली सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों मनमानी कर रही हैं वो मानकों का ध्यान नहीं रख रही हैं, ना ही समय सीमा का ना ही रखरखाव का पर सरकार हठधर्मिता में विपक्ष की बातों को सदैव अनसुना करती है जिसका दुष्परिणाम जानता को भुगतना पड़ता है। हेली सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों सिंगल इंजन के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती हैं जो पहाड़ी एरिया के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं होता है एकल पायलट के होने की वजह से विषम परिस्थितियों में दिक्कत का सामना जड़ना पड़ता है, हवा में हेलीकॉप्टर ऐसे चलते हैं जैसे मैदान में रैपिडो चलती है, उत्तरकाशी में जिस कँपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमे ५ लोगों की मृत्यु उस कंपनी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।

 

डी जी सी ए ने ख़ुद बड़ासू इमरजेंसी लैंडिंग के बाद ये पाया था की हवाई सेवा प्रदान करने वाली कंपनियाँ मानकों का उल्लंघन कर रही थी यही वजह है की हादसे हो रहे हैं, उत्तरकाशी हादसे के बाद धामी जी ने कमिटी गठित की थी एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई। कई बार एविएशन कंपनियां खराब मौसम की चेतावनियों को नजरअंदाज कर उड़ान भरती हैं। डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने हाल के हादसों के बाद सख्त नियम लागू करने की बात कही है, जिसमें उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी और हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच अनिवार्य होगी। फिर भी, व्यावसायिक दबाव के चलते कुछ कंपनियां जोखिम लेती हैं, जो हादसों का कारण बनता है और सरकार की भी इन कंपनियों के साथ मिली भगत है और हिस्सा भी तय है तभी तो किराए पर अंकुश नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा देवभूमि की साख का प्रतीक है हमारे सम्मान और मान की बात है पूरे विश्व से लोग यहाँ आते हैं पर भाजपा सरकार को देवभूमि की मान सम्मान की जरा भी फिक्र नहीं है इन्हें सिर्फ़ आँकड़ों की जादूगरी से मतलब है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...