Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड "50 दिन, 5 हादसे: क्यों बार-बार गिर रहे हैं चारधाम में हेलीकॉप्टर?"

“50 दिन, 5 हादसे: क्यों बार-बार गिर रहे हैं चारधाम में हेलीकॉप्टर?”

उत्तराखंड… जहां देवभूमि की हवा में श्रद्धा घुली है… जहां हिमालय की ऊँचाइयों को छूते हुए चारधाम यात्रियों की आस्था परवाज़ भरती है… लेकिन अब वहीं आस्था के इस सफर पर मंडरा रहा है एक और खतरा…हाल के दिनों में यहां हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो न केवल तीर्थयात्रियों के लिए खतरा बन रही हैं, बल्कि एविएशन सुरक्षा पर भी सवाल उठा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उड़ने वाले ये हेलिकॉप्टर अब सवालों के घेरे में हैं — आखिर क्यों बढ़ रहे हैं ये हादसे? देखिए रिपोर्ट।

 

15 जून की सुबह… वक्त करीब साढ़े पांच बजे… केदारनाथ से उड़ा एक हेलीकॉप्टर कभी गुप्तकाशी नहीं पहुंच पाया। गौरीकुंड के जंगलों में यह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। “इस हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई — जिनमें एक दो साल की मासूम काशी भी थी। । शुरुआती जांच में खराब मौसम को इसका मुख्य कारण बताया गया, जिसमें कम दृश्यता और घने बादल शामिल थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख जताया। लेकिन सवाल अब इससे आगे हैं। हर बार मौसम ही दोषी? या उड़ानों की तैयारी में कहीं कोई चूक?”

 

“चारधाम यात्रा 2025 को शुरू हुए अभी सिर्फ 50 दिन ही हुए हैं… और इतने कम वक्त में हो चुके हैं 5 बड़े हादसे। हादसे जो ना सिर्फ डराते हैं, बल्कि एक बड़ा सवाल भी उठाते हैं — क्या आस्था की ये यात्रा अब खतरे की उड़ान बनती जा रही है?” एक नजर डालते है उन आंकड़ों पर…

 

  • 8 मई 2025: उत्तरकाशी के गंगनानी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ।
  • 2 मई 2025: बद्रीनाथ से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण राईका ऊखीमठ में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
  • 17 मई 2025: केदारनाथ में एक हेली एंबुलेंस क्रैश लैंडिंग का शिकार हुई, सौभाग्यवश सभी यात्री सुरक्षित रहे।
  • 7 जून 2025: केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे एक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग में हाईवे पर क्रैश लैंडिंग हुई। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
  • 15 जून 2025: गौरीकुंड में आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत।

 

वहीं अब इन लगातार हो रहे हादसों पर प्रदेश का प्रमुख विपक्ष भी मुखर हो गया है। विपक्ष ने सरकार से सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं.  वहीँ भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के एक बयान से बवाल मचा हुआ है. ये बवाल हवाई हादसों पर दुष्यंत गौतम के विवादित बयान से मचा है, दुष्यंत गौतम के बयान के बाद प्रदेश की पॉलिटिक्स में स्टेटमेंट वॉर छिड़ गया है. कांग्रेस इस पर हमलावर मोड में है।

 

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसों के पीछे मौसम, तकनीकी खामियां और रखरखाव की लापरवाही जैसे कई गंभीर कारण सामने आ रहे हैं। हिमालय का मौसम पल भर में बदल जाता है — घना कोहरा, तेज हवाएं और कम दृश्यता पायलटों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती हैं। वहीं तकनीकी खराबी और रखरखाव में कमी ने जोखिम और बढ़ा दिया है। पुराने और सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर, जिनमें इंजन फेल होने पर कोई बैकअप नहीं होता, ऐसे दुर्गम इलाकों में हादसों की आशंका को और गंभीर बना देते हैं। 7 जून को रुद्रप्रयाग में हुई इमरजेंसी लैंडिंग इसका ताजा उदाहरण है। अब सवाल ये है — क्या चारधाम जैसी संवेदनशील यात्रा में सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ज़रूरी सबक लेगी? या हादसों के आंकड़े ही हर साल हमारी आंखें खोलते रहेंगे?

RELATED ARTICLES

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित...

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने की विभागीय समीक्षा बैठक, आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा संघ की मांगों पर बनी सहमति

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

बागेश्वर : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान...

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...