Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड अगले ३ दिन वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के कारण शहर का ट्रैफिक रूट...

अगले ३ दिन वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के कारण शहर का ट्रैफिक रूट रहेगा डाइवर्ट, निकलने से पहले यह schedule देख कर निकले

देहरादून में अगले तीन दिन यानी 19/06/2025 से 21/06/2025 तक ट्रैफिक रूट डाइवर्ट रहेगा, इसके पीछे मुख्या कारण वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम है जिसमे देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देहरादून पहुंच रही है। उनके देहरादून प्रवास के तीन दिनों के कार्यक्रम के दौरान देहरादून शहर का ट्रैफिक रूट विभिन्न जगहों पर डाइवर्ट रहेगा।
19/06/2025 को राष्ट्रपति के देहरादून आगमन पर-
1. ऋषिकेश की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों हेतु, ऋषिकेश से भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जायेगा। ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
2.  हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर जाने वाले वाहनों हेतु – भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से देहरादून। हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु –  भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
3. आशारोडी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु – आईएसबीटी से शिमला बाईपास से जीएमएस रोड से बल्लूपुर चौक से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
4. देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड से नेपाली फार्म तिराहा से ऋशिकेश/हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा ।
5. मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला से किरशाली चौक से आईटीपार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
19/06/2025 को 14.30 से 17.30 बजे तक यह रहेंगे मुख्य डायवर्ट प्वाईंट: 
1. भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी) 2. भानियावाला फ्लाई ओवर  3. डोईवाला थाने से 100 मी0 आगे दूधली रोड ।
4. कारगी चौक 5. शिमला बाईपास चौक 6. एनेक्सी तिराहा 7. सहस्त्रधारा क्रासिंग 8. साईं मन्दिर, राजपुर रोड ।
20/06/2025-
1. ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनो हेतु,  सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग आईटी पार्क से साईं मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा। घण्टाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु दृ ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड से काठ बंगला पुल होते हुए सांई मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा । हाथीबडकला/दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु, दिलाराम से ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड से काठ बंगला पुल होते हुए सांई मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
2. मसूरी से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को मसूरी से कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला पुलिस से किरशाली चौक से आईटीपार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
20/06/2025 को निम्न डायवर्जन प्लान समय 08.00 से 12.00 बजे तक यह रहेंगे मुख्य डायवर्ट प्वाईंट
1. दिलाराम चौक, 2. ग्रेट वैल्यू तिराहा, 3. सांई मन्दिर तिराहा, 4. कुठालगेट तिराहा
दिनांक: 21/06/2025: 
1.  ऋषिकेश की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों को भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जायेगा । ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
2. हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जायेगा । हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनो को भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा। आशारोडी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से बल्लूपुर चौक से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
3. देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड से नेपाली फार्म तिराहा से ऋशिकेश/हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा । मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला से किरशाली चौक से आईटीपार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
21/06/2025 को  समय 08.00 से 13.00 बजे तक यह रहेंगे मुख्य डायवर्ट प्वाईंट:
1. भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी) 2. भानियावाला फ्लाई ओवर 3. डोईवाला थाने से 100 मी0 आगे दूधली रोड 4. कारगी चौक 5. शिमला बाईपास चौक, 6. एनेक्सी तिराहा, 7. सहस्त्रधारा क्रासिंग, 8. साईं मन्दिर, राजपुर रोड,

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...