Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य, कांग्रेस की मंशा पर...

पंचायत चुनाव पर कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य, कांग्रेस की मंशा पर लगा तमाचा: भट्ट

  • धामी सरकार की पारदर्शी और जनपक्षीय कोशिशों की हुई जीत

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने पंचायत चुनाव पर आए हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण सरकार चुनने का रास्ता साफ होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव की राह मे रोड़े अटका रही कांग्रेस ने सरकार पर उल्टे चुनाव न कराने के आरोप लगाए, लेकिन कोर्ट के निर्णय से उसके मुँह पर भी तमाचा लगा है।  भट्ट ने कहा कि सरकार, जनता और भारतीय जनता पार्टी सभी शुरुआत से चुनाव के पक्ष में रहे हैं। वहीं धामी सरकार निष्पक्ष, जन भावनाओं के अनुरूप तथा पारदर्शिता के साथ चुनाव के लिए प्रयासरत रही। लेकिन कांग्रेस निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए जारी प्रक्रिया के खिलाफ रोड़े अटकाती रही। अदालत मे कांग्रेस ने अपने काल के अधिवक्ताओं सहित वकीलों की फौज खडी कर दी। लेकिन अदालत मे सभी तथ्यों के सामने आने के बाद कांग्रेस की मंशा सफल नही हो पायी। आखिरकार धामी सरकार की पारदर्शी और जनपक्षीय कोशिशों की जीत हुई।

 

भट्ट ने कहा कि पार्टी के पास समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल आ गया है और शीघ्र उनकी विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी सभी पंचायत अध्यक्ष सीट जीतने जा रहे हैं। यह खुशी का विषय है कि न्यायालय ने निर्वाचन आयोग और सरकार की आरक्षण प्रक्रिया को सही ठहराया है। हम सब न्यायालय का सम्मान करते हैं, लिहाजा निश्चित रूप से कहा जा सकता हैं कि बहुत जल्दी चुनाव की नई तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग करेगा।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने पर्यवेक्षक सभी विधानसभाओं में भेज दिए थे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। अब चूंकि न्यायालय के निर्णय के बाद भी आरक्षण का अनुपात वही है इसलिए पार्टी को इसको लेकर बहुत ज्यादा अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत नहीं होगी। हमारे पर्यवेक्षकों द्वारा जो नाम सामने आए हैं उस पर रायशुमारी करते हुए, विधिवत रूप से जिला पंचायत सदस्यों के लिए समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। हमे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत चुनाव में बहुत शानदार प्रदर्शन करेगी और अध्यक्ष की सभी सीटों को जीतेगी।

कांग्रेस शुरुआत से चुनाव विरोधी, न्यायिक बाधाओं के पीछे भी उनका ही रोल….

वहीं अभी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसी किन्तु परंतु पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस तो पहले से पूरी चुनाव प्रक्रिया पर ही प्रश्न खड़े करती आ रही है। पहले कहते थे भाजपा और सरकार चुनाव से डर रही है, जब घोषणा हुई तो न्यायलय में लगाई याचिकाओं से प्रक्रिया पर लगी रोक को अपनी जीत बताने लगी। उन्होंने आरोप लगाया, दरअसल कांग्रेस कभी भी चुनाव के पक्ष में नहीं थी। साथ ही आशंका व्यक्त करते हुए कहा, मुझे कहने में कोई संकोच नहीं कि चुनाव बाधित करने के लिए जो लोग न्यायिक कार्यवाही में गए, उनके पीछे कहीं न कहीं कांग्रेस का महत्वपूर्ण रोल है।

 

पत्रकारों द्वारा कांग्रेस के बड़े नेताओं की दावेदारी सामने आने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी चुनाव आता है कांग्रेस का परिवारवाद सामने आ ही जाता है। पंचायत चुनाव के बाद फिर विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता अपने अपने परिवार का राजनैतिक भविष्य बनाने में जुट जायेंगे। क्योंकि अब कार्यकर्ता उनके पास हैं नहीं और जो थोड़े बहुत हैं उनकी उन्हें चिंता नहीं है। लेकिन अब प्रदेश और देश की जनता ने परिवारवाद को स्वीकृति देना पूरी तरह बंद कर दिया है। इसलिए अनेक स्थानों पर जो भी परिणाम सामने आ रहे हैं वह विकास पर आधारित हैं। अब देश की जनता केवल विकास को पसंद करती है, जिसका एकमात्र सर्वश्रेष्ठ विकल्प भाजपा है।  उन्होंने मौसम की आशंका को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि उत्तराखंड की जनता, सरकार और हम पूरे मनोयोग से इस लोकतांत्रिक यज्ञ संपन्न करने में जुटे हैं। भाजपा आशावान है बरसात से बचाव भी होगा और मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...