Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड मोदी जी ऑल वैदर रोड उत्तराखंड में कहां है? प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष...

मोदी जी ऑल वैदर रोड उत्तराखंड में कहां है? प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से किया सवाल 

  • प्रदेश भर में शुरुआती बरसात में सारे रास्ते बदहाल, सरकार की तैयारियों के दावे खोखले- सूर्यकांत धस्माना
  • उत्तरकाशी टिहरी चमोली रुद्रप्रयाग पौड़ी व कुमाऊं मंडल में राष्ट्रीय राज मार्ग व राज्य राज मार्ग बाधित- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: प्रदेश में अभी मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ और बरसात की शुरुआत में ही प्रदेश भर में सड़कें भरभरा कर ध्वस्त हो रही हैं तो आने वाले ढाई महीनों की बरसात में उत्तराखंड की सड़कों का क्या होगा इसकी कल्पना करना ही भयावह हो रहा है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही।

 

धस्माना ने कहा कि चार धाम यात्रा मार्गों का हाल बेहाल है चाहे वो यमुनोत्री हो या गंगोत्री या केदार धाम और या बद्रीधाम चारों धनों के सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं और आए दिन तीर्थ यात्री व स्थानीय लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा रहे है। श्री धस्माना ने कहा कि आज ही बद्रीनाथ जी के पास लामबगड़ में राष्ट्रीय राज मार्ग का बड़ा हिस्सा बह गया है। उन्होंने कहा कि यही हाल उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग टिहरी व पौड़ी जनपद की सड़कों का है। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर तंज करते हुए पूछा कि आल वैदर रोड जिसका ढिंढोरा प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सड़क परिवहन मंत्री से लेकर भाजपा के गली मौहल्ले के नेता दिन रात सोते जगते पिछले एक दशक से कर रहे हैं वो आल वैदर में बरसात के तीन चार महीने आते हैं या नहीं।

 

धस्माना ने कहा कि यमुनोत्री धाम केदार धाम व बद्रीनाथ धाम में सड़कों के खस्ता हाल से यात्रियों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई उसका जिम्मेदार कौन हैं। श्री धस्माना ने कहा कि सरकार के सारे दावे जो यात्रियों की सुरक्षा के बारे में किए गए थे वो खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में यात्रियों की अधिक संख्या दर्शाने के चक्कर में सरकार खतरनाक हो चुके मार्गों पर भी यात्रा की अनुमति दे रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री धस्माना ने मांग करी कि सरकार तत्काल पूरे चार धाम यात्रा रूट पर सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करे व सड़कों के सुरक्षित होने तक कुछ समय के लिए यात्रा स्थगित भी करनी पड़े तो करे ।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...