Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड डॉ. अंजना गुंसाई बनीं लेफ्टिनेंट, सीआईएमएस कॉलेज और प्रदेश का बढ़ाया मान

डॉ. अंजना गुंसाई बनीं लेफ्टिनेंट, सीआईएमएस कॉलेज और प्रदेश का बढ़ाया मान

  • एनसीसी एएनओ डॉ. अंजना गुंसाई को मिला लेफ्टिनेंट का सम्मान
  • सीआईएमएस कॉलेज की डॉ. अंजना गुंसाई को एनसीसी में मिला लेफ्टिनेंट पद

 

सीआईएमएस कॉलेज की एनसीसी (गर्ल्स यूनिट) की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) डॉ. अंजना गुंसाई को 11-यूके गर्ल्स बटालियन की ओर से लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। रैंक पाइपिंग सेरेमनी के दौरान एएनओ डॉ. अंजना को कमांडिंग ऑफिसर आदित्य जे. पॉल, 11 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी, देहरादून ने एनसीसी मुख्यालय में कमीशन देते हए आधिकारिक रूप से लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और अनुशासन का प्रमाण है, बल्कि कॉलेज एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय भी है।

 

डॉ. अंजना गुंसाई एनसीसी बी एवं सी सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर चुकी है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एनसीसी कैडेट्स के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मेहनत, लगन और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें यह सम्मानजनक उपाधि प्रदान की गई।

 

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने डॉ. अंजना गुंसाई की उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने डॉ. गुसांई को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। एनसीसी कैडेट उनसे अनुशासन, एकता एवं समर्पण का भाव सीखेंगे। ताकि भविष्य में वह देश की सेना या जिस किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़े अपने अनुशासन एकता एवं समर्पण के भाव को जीवन में उतार सकें।

 

डॉ. अंजना गुंसाई को सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रबंध निदेशक संजय जोशी, निदेशक केदार सिंह, प्रधानाचार्या चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के प्रधानाचार्य डॉ. आर. एन. सिंह, उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा) ललित सामंत, कर्नल नेगी आदि शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...