Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक विवाद के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी...

उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक विवाद के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया।

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर धामी सरकार का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नकल माफिया अब सिर्फ अपराधी नहीं बल्कि नकल जिहादी हैं और इन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। देहरादून के कुआंवाला में बीजेपी के कार्यक्रम में सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सख्त कानून बनाकर नकल माफियाओं पर नकेल डाली है, और अब जो भी इस माफिया के समर्थन में खड़ा होगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि परीक्षा प्रणाली की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम जेल ही होगा।

 

धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा है, जिसे कुछ लोग रास नहीं ला पा रहे हैं। सीएम ने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य को अंधेरे में ढकेलने के लिए कुछ लोग संगठित होकर षड्यंत्र रच रहे हैं और नकल जिहाद के माध्यम से युवाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है। सीएम ने चेतावनी दी कि सभी नकल माफियाओं और जिहादियों को बता देना चाहते हैं कि नकल माफिया को मिट्टी में नहीं मिलाए जाने तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी।

वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धर्माना ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि धामी सरकार पेपर लीक रोकने में असफल रही है और अब अपनी विफलता से ध्यान भटकाने के लिए नकल जिहाद के विभाजनकारी एजेंडे की आड़ ले रही है।  सूर्यकांत धर्माना ने कहा यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक के मामले में आक्रोशित राज्य का नौजवान आज सड़कों पर है और भाजपा सरकार व भाजपा के बेशर्म लोग इस नकल और पेपर लीक का भी साम्प्रदायिकरण करने में जुट गई है और अब नकल माफिया और पेपर लीक के तंत्र को नकल जेहाद का नाम दे रही है, लेकिन आज पूरा प्रदेश यह सच्चाई जान गया है कि नकल माफिया को पीछे से सत्ताधारी भाजपा संरक्षण दे रही है

धस्माना ने कहा कि रविवार को संपन्न हुई यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशानुसार आगामी 26 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर धरना आयोजित करेगी। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से पेपर लीक मुद्दे पर पूरी मुखरता से उठा रही है और प्रदेश भर में रोजाना पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन पुतला दहन आयोजित कर रही है और अब आगामी 26 सितंबर को पार्टी के जिला महानगर अध्यक्ष अपने अपने जिलों में जिला मुख्यालयों पर धरना आयोजित कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को उक्त प्रकरण में हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच के निर्देश देने की मांग करेंगे। धस्माना ने कहा कि अगर सरकार ने तत्काल सीबीआई जांच की संस्तुति केंद्र को नहीं भेजी तो पार्टी मुख्यमंत्री आवास व राजभवन कूच करेगी।

देहरादून में आयोजित बीजेपी कार्यशाला में
मुख्यमंत्री के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने भी सरकार के रुख का समर्थन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नकल जिहाद करने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि यह युवाओं की सरकार है और मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक सबकी नजर इस मुद्दे पर है। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और सिस्टम को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...