Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण: SIT की जांच में मुख्य आरोपी...

स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण: SIT की जांच में मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितम्बर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एसआईटी (SIT) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस प्रकरण के मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद (उम्र 35 वर्ष, निवासी सुल्तानपुर, लक्सर, हरिद्वार) को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले खालिद की बहन साबिया भी गिरफ्तार की जा चुकी है।

आपको बताते चले की विगत 21 सितम्बर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद UKSSSC ने तत्काल इस पर शिकायत दर्ज कराई और SIT जांच शुरू हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश को विवेचना सौंपी गई। जांच के दौरान पता चला कि 21 सितम्बर को परीक्षा समाप्त होते ही सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्रों के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगे। आयोग ने इसे गंभीर मानते हुए पुलिस को शिकायत दी। SIT ने जांच शुरू की और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि प्रश्नपत्र की तस्वीरें किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि परीक्षा हॉल के अंदर बैठे परीक्षार्थी ने ही खींची थीं। धीरे-धीरे जांच की परतें खुलीं और नाम खालिद के तौर पर सामने आया था, पुलिस के अनुसार, खालिद पहले भी कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुका था, लेकिन मामूली अंकों से चयन से चूकता रहा। इस बार उसने नकल के जरिए सफलता पाने की ठानी। खालिद ने परीक्षा के लिए चार अलग-अलग आवेदन किए — दो टिहरी और दो हरिद्वार से। संयोगवश उसे बहादुरपुर जट (हरिद्वार) स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र मिला, जो उसके घर से पास था। परीक्षा से एक दिन पहले यानी 20 सितम्बर को खालिद ने केंद्र की रैकी की और वहां की अधूरी बनी बिल्डिंग में आईफोन 12 मिनी छिपाकर आ गया। खालिद की योजना थी कि परीक्षा शुरू होते ही प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींचकर बाहर भेजी जाएंगी और फिर उत्तर मिलते ही OMR शीट में भर दिए जाएंगे।

इस षड्यंत्र में खालिद अकेला नहीं था। उसकी बहन साबिया और टिहरी में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की भूमिका भी सामने आई। इन तस्वीरों को उसकी बहन साबिया ने सुमन को भेजा। सुमन ने उत्तर तैयार कर वापस भेज दिए। लेकिन कक्ष में कड़ी निगरानी के चलते खालिद मोबाइल से उत्तर नहीं देख पाया और ओएमआर शीट में मन से भरकर बाहर आ गया।

परीक्षा खत्म होने के बाद जब सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने की खबर फैली तो खालिद घबराकर फरार हो गया। वह दिल्ली भागा और फिर अवध-आसाम एक्सप्रेस से लखनऊ गया। इस दौरान उसने दोनों मोबाइल फोन रिसेट कर दिए और सिम कार्ड तोड़ दिए। आईफोन को ट्रेन के डस्टबिन में फेंक दिया। बाद में हरिद्वार लौटा और देहरादून में सरेंडर की फिराक में था, जहां संयुक्त टीम ने उसे धर दबोचा।

23 सितम्बर को STF और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर खालिद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वह मोबाइल बरामद हुआ जिससे तस्वीरें भेजी गई थीं। अब इस मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में विवेचना जारी है। SIT अब भी इस बात की तहकीकात कर रही है कि कहीं और से प्रश्नपत्र लीक हुआ था या नहीं। फिलहाल सभी साक्ष्य इस ओर इशारा करते हैं कि यह षड्यंत्र सिर्फ खालिद और उसके करीबी लोगों तक सीमित था।

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में किसी संगठित गिरोह के शामिल होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। साथ ही, यह भी सामने आया कि खालिद ने प्रश्नों के उत्तर OMR शीट में नहीं भर पाए। फिर भी SIT अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है और किसी के पास संबंधित जानकारी हो तो वह जांच अधिकारी को उपलब्ध करा सकता है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...