Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड मिशन 2027 के लिए जुट जाए कार्यकर्ता, माहौल अनुकूल और भाजपा ही...

मिशन 2027 के लिए जुट जाए कार्यकर्ता, माहौल अनुकूल और भाजपा ही जीत की हकदार: संतोष

  • उत्तराखंड सार्वजनिक संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने मे अग्रणी राज्य: संतोष
  • सीएम ने दी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई, मिशन 2027 के लिए जुटने का आह्वान
  • पार्टी मे दायित्व मिले या नहीं लेकिन सबकी भूमिका सुनिश्चित होगी

देहरादून 24 सितम्बर। मिशन 27 और 29 विजय लक्ष्य पूर्ति संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला सम्पन्न हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बीएल संतोष ने धामी सरकार को सार्वजनिक संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने वाला अग्रणी राज्य बताया। वहीं दावा किया कि हमें 27 का विधानसभा चुनाव जीतना है, क्योंकि हम जीतने लायक हैं और प्रदेश में अनुकूलमाहौल है ।  प्रदेश मीडिया संयोजक श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 सत्रों में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाल में सांगठनिक एवं राजनीति कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से आगामी राजनैतिक चुनौतियों, संगठन के प्रभावी विस्तार के साथ सेवा पखवाड़ा, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म, स्वदेशी अभियानों कार्यक्रमों और मीडिया, सोशल मीडिया की चुनौतियां, राजनैतिक सामाजिक विमर्श निर्माण आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के मातृ संगठन आरएसएस की शताब्दी यात्रा को लेकर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे संघ के प्रांत कार्यवाहक श्री दिनेश सेमवाल द्वारा पंच परिवर्तन शताब्दी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

 

इस दौरान अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए, 27 के विधानसभा ही नहीं, बल्कि 29 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने का आह्वाहन किया। क्योंकि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के मूल मंत्र पर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय चेतना का आधार सनातन को बनाते हुए देश पुनः विश्व गुरु बनने की मार्ग पर अग्रसर है। चाहे अयोध्या की राम जन्मभूमि मंदिर हो, चाहे बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर पुनर्निर्माण, चाहे विश्वनाथ धाम उज्जैन एवं अन्य धार्मिक धरोहरों को संवार जाना। केंद्र की योजनाओं ने अंत्योदय पर बैठे व्यक्ति को देश की विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। अब जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कमी कर उन्होंने व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। आज दुनिया भारत की परिचित हो रही है लेकिन एक दौर वह भी था जब कोई शहर हमारा सुरक्षित नहीं था। अब दुश्मन की ऐसी आतंकवादी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।  प्रधानमंत्री की ऐसी अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। राज्य, सतत विकास सूची में देश प्रथम स्थान पर पहुंचा है, इज ऑफ डूइंग में लीडरशिप की श्रेणी में आया है, बेरोजगारी धर्मेंद्र राष्ट्रीय औसत से भी अधिक कमी 4.4 फीसदी लाने में हम सफल हुए हैं।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि डेमोग्राफी परिवर्तन की सभी कोशिशें को सख्त धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून से रोक लगाने में सफल हुए हैं। 9 हजार एकड़ जमीन अवैध धार्मिक कब्जों से मुक्त कराई, 250 अवैध मदरसे बंद किए, 500 अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किया। नीली, पीली,हरी किसी भी तरह की चादर डालकर किसी को जमीन हड़पने नहीं दिया जाएगा। इसी तरह समान नागरिक क्षमता को लागू करना,नकल माफियाओं पर कठोर नकल निरोधक कानून से नकल कसना, 25000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और 100 से अधिक नकल माफिया को गिरफ्तार किया गया। हमारी यह कोशिश है कुछ विघ्नसंतोषी लोगों को हजम नहीं हो रही है। यही वजह है कि वह लगातार इन कानून पर अफवाह फैलाकर प्रदेश की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं। वही आपदा का जिक्र करते हुए कहा इस वर्ष आपदा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं हमारी सरकार ने प्रत्येकपीड़ित को राहत पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए हैं।

 

इस मौके पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बीएल संतोष ने स्पष्ट किया कि पार्टी में सबको दायित्व मिले या नहीं लेकिन सबकी भूमिका सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए, संगठन के आगामी कार्यक्रमों की गति दोगुनी करने का आग्रह किया। वहीं कहां चुनाव की दृष्टि से पदाधिकारियों को पर्याप्त समय मिलना चाहिए, इसलिए शीघ्र पूरी तरह संगठन का विस्तार किया जाए।  उन्होंने जोर देते हुए कहा, आप सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी को 2027 के चुनाव में पुनः जीतना है, क्योंकि हम जितने लायक हैं और माहौल भी अनुकूल है । उन्होंने कहा, लंबे समय विपक्ष में रहने के बाद हम आज सत्ता में है इसलिए समाधान लोगों की हमसे अपेक्षा है। हमारी सरकारी लगातार 10 सालों से विभिन्न समस्याओं का समाधान देश को दे रही है, इसलिए जनता ने हमारे लिए समाधान का पैमाना भी बढ़ा दिया है। ठीक इसी तरह हम दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रभावी राजनीतिक संगठन है, लिहाजा हमें भी संगठन के कार्य क्षेत्र और योजनाओं का स्केल यानी पैमाना बढ़ाना है।

 

इस दौरान उन्होंने केंद्र और कई राज्यों की सफल योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने उत्तराखंड सरकार की सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा के खिलाफ कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा धामी सरकार ने अवैध धार्मिक गतिविधियों के नाम पर अवैध कब्जों से मुक्ति में देश में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बी एल संतोष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति पर चर्चा करते हुए कहा, जिस तरह रोजाना गंगा का जल एक ही स्थान पर रोज बदलता है लेकिन उसका महत्व और प्रकृति नहीं बदलती। ठीक उसी तरह पदाधिकारी का नाम बदला है लेकिन पद का दायित्व और प्रभाव संगठन के अनुरूप ही रहना चाहिए।  वही इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने वर्तमान हालातों की चर्चा करते हुए कहा, जिस तरह का षड्यंत्र, UKSSSC की परीक्षा को बदनाम करने के लिए किया गया, उससे लव और लैंड जिहाद की तर्ज पर नकल जिहाद की बू आती है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...