Saturday, May 2, 2026
Home उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सैनिकों के परिजनों को केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल...

स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सैनिकों के परिजनों को केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल ने किया सम्मानित

  • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एकता दौड़’, भाषण व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
  • केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी आकर्षण का रही केंद्र

 

हल्द्वानी : भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्दवानी में किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, आजाद हिंद फौज के सदस्यों तथा 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। ये सम्मान मुख्य अतिथि माननीय विधायक वंशीधर भगत, कालाढूंगी, अतिविशिष्ट अतिथि दीपा धरमवाल (अध्यक्ष, जिला पंचायत) तथा सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर धीरेश जोशी ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किए।

 

समारोह में कैप्टन स्व. पद्मादत्त जोशी (आजाद हिंद फौज), स्व. संतराम शर्मा (महात्मा गांधी के आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम में सहभागी) एवं कैप्टन स्व. जगन्नाथ जोशी (1962, 1965 और 1971 के युद्धों के वीर सैनिक) के परिजनों को विशेष सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अलावा, चीड़ की छाल से कलाकृतियां बनाने वाले दिव्यांग बगेट कलाकार श्री जीवन जोशी को भी उनके उत्कृष्ट सृजनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘एकता दौड़’ से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ में अमन ने प्रथम, नवल ने दूसरा और ध्रुव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना को पहला, सार्वी को दूसरा, हर्षिता को तीसरा और भूमिका को सांत्वना पुरस्कार मिले, वहीं नृत्य प्रतियोगिता में हर्षिता को प्रथम, इशानी को द्वितीय, संस्कृति को तृतीय और काजल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा सरदार पटेल के जीवन, योगदान और भारत की एकता के निर्माण में उनकी भूमिका पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया।

 

विधायक वंशीधर भगत ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा, “सरदार पटेल ने जिस एकता और अखंडता की नींव रखी, उसे आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में स्थापित कर देश की भावी पीढ़ियों को एकता और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया है।” केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश की नवपीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया जाता है कि स्वतंत्रता और एकता केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज भी हमारी जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...

देहरादून में वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन

दून बौद्ध समिति ने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में वार्षिक वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया।...