Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड टेंशन को भूल कर हो जाइये हंसने के लिए तैयार अगले तीन...

टेंशन को भूल कर हो जाइये हंसने के लिए तैयार अगले तीन दिन छूटेगी की कॉमेडी की फुहार

  • देहरादून में होगा भारत का सबसे बड़ा कॉमेडी फेस्टिवल — ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’
  • भारतीय कॉमेडी के सुपरस्टार्स अपनी हंसी और व्यंग्य से देहरादून को रोशन करने को तैयार
  • 1,2 व 3 नवंबर 2025 को होगा कार्यक्रम आयोजित नींबू वाला स्थित आईएचएम में हो रहा है आयोजन

देहरादून, उत्तराखंड — उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष देहरादून में देश का सबसे बड़ा हास्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय “डेरा कॉमेडी फेस्ट” में भारतीय कॉमेडी के सुपरस्टार्स अपनी हंसी, व्यंग्य और विनोदमयी प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं। 1,2 व 3 नवंबर 2025 को होगा कार्यक्रम आयोजित नींबू वाला स्थित आईएचएम में हो रहा है आयोजन।

इस भव्य आयोजन की जानकारी एक पत्रकार वार्ता में दी गई यह पत्रकार वार्ता मानसी मिस्ट होटल में आयोजित की गई थी। आयोजक भारत कुकरेती ने बताया कि कार्यक्रम में सुनील ग्रोवर, ज़ाकिर ख़ान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी-मिंकी, गोपाल दत्त और परीतोष त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय कलाकार लाइव शो के माध्यम से मंच पर धमाल मचाएंगे।

पहली बार एक साथ होगी  ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम

यह पहली बार होगा जब देश का लोकप्रिय टेलीविज़न कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम एक ही फेस्टिवल में शामिल होगी। सुनील ग्रोवर, जो अमिताभ बच्चन, गुलज़ार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अद्भुत नकलों से मशहूर हैं, दर्शकों को अपनी खास अदायगी से लुभाएंगे।

उत्तराखंड के प्रसिद्द गोपाल दत्त अपने म्यूज़िकल कॉमेडी शो के कारण उत्तराखंड में पहले से ही बेहद लोकप्रिय है, जो शुरुआत में अपनी प्रस्तुति देंगे। उसके बाद पूर्व में सोनी टीवी और वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले थे कपिल शर्मा शो के कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा द्वारा निभाए गए अपने प्रसिद्ध ‘धरम-सनी’ एक्ट्स से दर्शकों को हँसा-हँसा कर लोटपोट किया जाएगा।  ज़ाकिर ख़ान, जिन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचा, आज स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं।

जुड़वाँ बहनें चिंकी-मिंकी अपनी अनोखी और एकसाथ संवाद शैली के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि राजीव ठाकुर अपने तीखे वन-लाइनर्स से दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे। परीतोष त्रिपाठी टेलीविज़न कार्यक्रमों में अपनी मज़ेदार अदाओं के साथ-साथ हास्य कविताएँ भी प्रस्तुत करेंगे।

डेरा कॉमेडी फेस्ट का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के प्रमुख अभिनेताओं — सुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, वरुण बडोला, हेमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, श्रुति पंवार, अंजलि तत्रारी, स्वाति सेमवाल, अभिलाष थपलियाल, प्रियांशु पैन्यूली, सुनीता राजवार और हेमंत पांडे — को भी सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...