Sunday, August 2, 2026
Home उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल- 25 साल में उत्तराखंड ने बदली...

राज्य स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल- 25 साल में उत्तराखंड ने बदली विकास की तस्वीर

  • शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन व उद्योग के क्षेत्र में हासिल की कई उपलब्धियां, संस्कृति और जनसहभागिता बताई सबसे बड़ी ताकत

 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने विकास की अनेक ऊंचाइयां छुई हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनसहभागिता, परिश्रम और राज्यवासियों की एकजुटता की मिसाल है। राज्य ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत उसकी संस्कृति, परंपरा और लोगों की दृढ़ इच्छाशक्ति है, जिन्होंने हर चुनौती को अवसर में बदला है।

 

राज्यपाल ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र ने सीमित संसाधनों के बावजूद जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को देश के आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में सबको मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य निर्माण की इन 25 वर्षों की यात्रा में उत्तराखंड ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए आज देश के अग्रणी एवं सशक्त राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद राज्य की कानून-व्यवस्था को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती रही, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला अपराधों के निराकरण में उत्तराखंड पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराधों एवं पोक्सो अधिनियम के मामलों के निस्तारण में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की तकनीकी क्षमता को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है तथा ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ के संकल्प को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। किसानों की आय में वृद्धि के मामले में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर रहा है। राज्य की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 12.69 प्रतिशत रही है, जो राष्ट्रीय औसत से चार गुना अधिक है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। पर्यटन क्षेत्र में भी राज्य की पहचान नई ऊंचाइयों तक पहुंची है। उत्तराखंड के चार गांव — जखोल, हर्षिल, गूंजी और सूपी — को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उत्तराखंड को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का सम्मान भी प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समग्र विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों और जनसांख्यिकीय स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आत्मा उसकी संस्कृति और लोकजीवन में बसती है, और सरकार विकास के हर कदम पर इस पहचान को संरक्षित रखेगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...