Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड विकसित भारत में सबसे अहम होगा उत्तराखंड का योगदान- रेखा आर्या

विकसित भारत में सबसे अहम होगा उत्तराखंड का योगदान- रेखा आर्या

  • चंपावत भाजपा कार्यालय में गिनाई 25 साल की उपलब्धियां
  • युवा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंपावत। 2047 के विकसित भारत में उत्तराखंड की भूमिका सबसे अहम रहेगी इसके लिए हम सभी प्रदेशवासियों को अभी से तैयार होना होगा। यह बात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को चंपावत भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। चंपावत जनपद में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड द्वारा पिछले 25 साल में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा हुई।

 

मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब ये राज्य आर्थिक एवं सामाजिक संकेतकों में देश का अग्रणी बन जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर अन्य राज्यों के लिए मिसाल कायम की है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए कदम अनुकरणीय हैं।

 

उन्होंने 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया। इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी से पालन करते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना पूरा सहयोग दें।

 

इस अवसर पर चंपावत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोविंद सावंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश, सतीश पांडे, शंकर पांडे, सुभाष बगोली, मुकेश कलखुड़िया, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष विकास चौधरी, गोविंद प्रसाद, गौरव पांडे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...