Saturday, May 2, 2026
Home उत्तराखंड १ मार्च को कैंट रोड पर पेड़ो के कटान के विरोध में...

१ मार्च को कैंट रोड पर पेड़ो के कटान के विरोध में निकाली “वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड” का हुआ असर, नहीं होगा पेड़ो को नुक्सान

2 मार्च के समाचार पत्रों में शीर्षक पेड़ कटान के विरोध में निकाली “वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड” के साथ समाचार प्रकाशित किया गया है, के सम्बन्ध में सम्मानित जनता एवं संस्थाओं को सादर अवगत कराया जाता है कि प्रथम फेस में स्वीकृत सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक कैंट मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य बिना वृक्षों को क्षति पहुंचाये गतिमान है साथ ही यह भी अवगत कराना है कि द्वितीय फेस की स्वीकृति हेतु दिलाराम चौक से सालावाला पुल तक मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही बिना वृक्षों को क्षति पहुंचाये प्रस्तावित की जा रही है। इस प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियन्ता, नवम् वृत्त, लो०नि०वि०, देहरादून द्वारा वृक्षों की क्षति के सम्बन्ध में कार्यस्थल का गहनता के साथ निरीक्षण किया गया एवं स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार निर्माण कार्य से किसी भी वृक्ष को क्षति नहीं पहुंचाये जाने के सख्त निर्देश कार्यस्थल पर दिये गये।

 

01.03.2026 को सिटिजन फॉर ग्रीन दून के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकाली, जिसमें कि उनके द्वारा वादा याद दिलाओ एवं एक भी पेड़ कटने नहीं देगें नामक शीर्षक के साथ कैंट मार्ग पर वृक्षों के संरक्षण का आह्वाहन किया गया, जिसमें मार्ग निर्माण के सम्बन्ध में विभागीय पक्ष का संज्ञान नहीं लिया गया। इस सम्बन्ध में लो०नि०वि० मार्ग निर्माण हेतु किसी भी वृक्ष के काटे जाने की खबर का खण्डन करता है।

 

लोक निर्माण विभाग पर्यावरण संतुलन की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए वृक्षों के संरक्षण हेतु पूर्ण रूप से कटिबद्ध है एवं समस्त सम्मानित जनता एवं संस्थानों को आश्वस्थ करता है कि कैंट मार्ग चौड़ीकरण कार्य में किसी भी वृक्ष को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा परियोजना का डिजाइन भी इसी प्रकार से किया गया है कि जिसमें वृक्षों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...