Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड हुडदंग से बचे, शांति एंव सुरक्षा के साथ मनाये रंगो का त्यौहार,

हुडदंग से बचे, शांति एंव सुरक्षा के साथ मनाये रंगो का त्यौहार,

  • त्यौहार की आड में हुडदंग करने वाले जायेंगें सीधे सलाखों के पीछे,

 

होली उल्लास एंव खुशियों का पर्व है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिये #देहरादून_पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं, पुलिस द्वारा पूर्व मे पर्व के दौरान हुए विवादों का परीक्षण कर ऐसे सभी अराजक तत्व, जो पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। उन सभी को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर उन सभी से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा पर्व के दौरान हुडदंग/अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया गया है।

सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण जनपद को 03 सुपर जोन, 08 जोन, 21 सेक्टर तथा 53 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुपरजोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी, सैक्टर में सम्बन्धित थाना प्रभारी तथा सबसैक्टर में उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सभी क्षेत्रों में मोबाइल पार्टी में स्टेटिक फोर्स को तैनात किया गया है, जिनके द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पर्व के दौरान प्रत्येक घटनाक्रम पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पीसीआर को तैनात किया गया है।

पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए 24 x7 मानीटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों, विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाते हुए धार्मिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। जनपद के विभिन्न स्थानो पर आयोजित होने वाले होलिका दहन के कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सभी आयोजकों से वार्ता करते हुए उन्हें निर्धारित स्थानों पर ही कार्यक्रम आयोजित करने तथा किसी नई परम्परा के शुरूवात न करने के निर्देश दिये गये हैं। देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि खुशियों के इस पावन पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ मनायें पर इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी अन्य को असुविधाओं का सामना न करना पडे। पुलिस द्वारा लगातार हुडदंगियों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...