Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड हरिद्वार मनसा देवी पहाड़ी पर आग का मॉक ड्रिल बना हकीकत जैसा...

हरिद्वार मनसा देवी पहाड़ी पर आग का मॉक ड्रिल बना हकीकत जैसा मंजर, तीन लोग झुलसे।

  • मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में वनाग्नि से निपटने को लेकर प्रशासन का संयुक्त अभ्यास, तीन प्रतिभागी झुलसे


मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में संभावित वनाग्नि की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा एक संयुक्त मॉक ड्रिल (अभ्यास) का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान अचानक आग की चपेट में आने से तीन प्रतिभागी घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरे समय अलर्ट मोड में रहा।

अभ्यास के दौरान लगी आग पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। समन्वित प्रयासों के चलते करीब एक घंटा 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। वनाग्नि की इस घटना में एक चीतल का शावक भी झुलस गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शावक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास वनाग्नि से निपटने की तैयारियों को परखने और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया था। अधिकारियों का दावा है कि इस तरह के अभ्यास भविष्य में होने वाली आपदाओं से निपटने में मददगार साबित होंगे और संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। फिलहाल, घटना के बाद सुरक्षा मानकों की दोबारा समीक्षा किए जाने की बात कही जा रही है, ताकि आगे इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...