Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड भ्रष्टाचार पर कार्यवाही जारी, विकास नही पचा पा रही कांग्रेस

भ्रष्टाचार पर कार्यवाही जारी, विकास नही पचा पा रही कांग्रेस

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार, खनन तथा टेंडर मामलों मे कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की एकाएक सक्रियता यह बताने को पर्याप्त है कि वह खुद को रेस के घोड़े की श्रेणी मे अब्बल दिखाने की होड़ मे हैं।

 

चौहान ने कांग्रेस के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी की नसीहत ने कांग्रेस नेताओं मे इतनी स्फूर्ति का संचरण किया कि वह विपक्ष का धर्म भूलकर विकास की चर्चा के बजाय दुष्प्रचार मे जुट गए है। उन्होंने कहा कि खनन पर आरोप की राजनीति करने वाले कांग्रेसी नेताओं को यह आकलन अवश्य करना चाहिए कि पूर्व मे राजस्व क्यों नही बढ़ा। सरकार के सरंक्षण मे चोरी हुई, लेकिन धामी सरकार की पारदर्शी नीति के चलते आज खनन से राजस्व 4 गुना बढ़ गया है। अब चोरी नही, बल्कि संसाधनों का नियम के तहत शत प्रतिशत दोहन हो रहा है।

 

चौहान ने कहा कि हरिद्वार रोप वे का टेंडर हुआ ही नही, लेकिन कांग्रेस इसे घोटाले के रूप मे प्रचारित कर रही है और यही उसकी अति सक्रियता है। हालांकि टेंडर के लिए शुरुआती दौर मे सभी औपचारिकताएं नियमानुसार अमल मे लायी गयी।  उन्होंने कहा कि टीडीसी मे परिसंपत्तियों की नीलामी विधिक और पारदर्शी रूप से हुई है। लोनिवि के द्वारा उनकी बाजार मूल्य निर्धारित के बाद उच्च बोली दाता को आबंटित की गयी है और कांग्रेस तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने की असफल कोशिश कर रही है।

 

चौहान ने कहा कि केदारनाथ मे हेलीकॉप्टर दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं और सोमवार तक हेली सेवाएं बन्द रखी गयी है। दुर्घटनाओं की ऑडिट के निर्देश, सभी चारधाम वैली में वैदर कैमरा लगाना जरूरी तथा यूकाडा को भविष्य में केवल डबल इंजन हैलीकॉप्टर्स संचालित करने हेतु ठोस पॉलिसी तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। किसी भी घटना की जांच और जिम्मेदारी तय की जायेगी। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हालांकि पूर्व मे घटित आपदा की घटनाओं या बदइंतजामी के कारण हुई घटनाओं से आज तुलना नही की जा सकती है। त्वरित रेस्पोंस और चाक चौबंद सड़कों से आज यात्रा कई गुना सुरक्षित है।

 

उन्होंने कहा कि धामी सरकार सबसे अधिक रोजगार मुहैया कराने वाली सरकार है तो सुदृढ़ कानून व्यवस्था और माफिया पर प्रहार करने मे सरकार ने विकास और सुशासन के कीर्तिमान स्थापित किये हैं। बेहतर होता कि खुद को साबित करने के बजाय कांग्रेसी विकास की दौड़ मे भागीदारी करते तो यह राज्य की सच्ची सेवा होती।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...