Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 13 से 16 मई तक आयोजित होने...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता हेतु स्कूली छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड में कृषि विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में आगामी 13 से 16 मई तक देहरादून में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु स्कूली छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में देहरादून के करीब 21 विद्यालयों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया। यह जागरूकता रैली पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर घंटा घर होते हुए वापस पवेलियन ग्राउंड में रैली का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं को मिलेट्स के लाभ के बारे में भी जानकारी दी।

गौरतलब है कि आगामी 13 से 16 मई 2023 को सर्वे ऑफ इंडिया हाथी बड़कला देहरादून में उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 भव्य आयोजित किया रहा है। जिसमे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य राज्यों के कृषि मंत्री होटल व्यवसाय, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उद्योग जगत सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा जब मोदी जी ने यह प्रस्ताव रखा तो 72 देशों ने इसका समर्थन किया। उत्तराखंड में मिलेट वर्ष के तहत राज्य सरकार द्वारा मिलेट के प्रोत्साहन और बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाएं जा रहे है।

मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में मिलेट के उत्पादन और उसके विपणन के लिए इस वित्तीय वर्ष में मिलेट्स के लिए 73 करोड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट के प्रोत्साहन और उसके उत्पादन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा मिलेट स्वास्थ्य के दृष्टि से बेहद लाभदायक है।उन्होंने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि मिलेट्स का किसान अधिक से अधिक उत्पादन करें। जिससे निश्चित ही किसानों की आय दोगुनी करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा मिलेट के प्रचार प्रसार के लिए मिलेट्स भोज के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहे है।

स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली मिलेट के गुणों के प्रचार प्रसार और उनके फायदों के बारे में लोगो को जागरूक करने का कार्य करेगी। मंत्री ने कह 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के माध्यम से राज्य में श्री अन्न के अधिक उत्पादन और उसके विपणन को लेकर चर्चा की जाएगी और उन अनुभावों को लेकर प्रदेश सरकार उसको धरातल पर उतराने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...