Wednesday, May 27, 2026
Home उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा राज्य के लिए घेरबाड़ हेतु घोषित 90 करोड़ रुपये की धनराशि के क्रम में प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में आगामी खरीफ सत्र के दृष्टिगत जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में प्रदेशभर के कृषकों के साथ कृषि वैज्ञानिकों, स्टार्ट-अप्स, उद्यमियों एवं विभागीय स्टॉलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों एवं नई योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन “प्रयोगशाला से खेत तक” की अवधारणा को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

पीएम पोषण योजना के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

पीएम पोषण योजना के तहत अधिक स्कूलों में होगा सोशल ऑडिट देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण...

इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री धामी

एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड ने हासिल किया पहला स्थान अल्मोड़ा में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह में 32 संस्थाएं सम्मानित अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स...

गौरीकुंड में नदी से अज्ञात शव बरामद, SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

गौरीकुंड। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में नदी में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पीएम पोषण योजना के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

पीएम पोषण योजना के तहत अधिक स्कूलों में होगा सोशल ऑडिट देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण...

इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री धामी

एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड ने हासिल किया पहला स्थान अल्मोड़ा में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह में 32 संस्थाएं सम्मानित अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स...

गौरीकुंड में नदी से अज्ञात शव बरामद, SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

गौरीकुंड। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में नदी में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार...

ईद पर्व के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा किये गये सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध

सम्पूर्ण नगर क्षेत्र को 05 जोन, 11 सेक्टर तथा 35 सब सेक्टरों में किया विभाजित सवेंदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल को किया...

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, स्वच्छ कार्यालय व्यवस्था एवं पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव के दिए निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

25 मई 2026 की देर शाम चौकी जॉली ग्रांट के माध्यम से समय लगभग 10.00 बजे थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि हे०का०...

राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई ‘बूथ’ और कार्यकर्ताओं को समर्पित : भट्ट

राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई 'बूथ' और कार्यकर्ताओं को समर्पित : भट्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ताओं के मध्य संवाद ही...

“अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान   देहरादून। उत्तराखंड ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो कोई शिखर ऊंचा नहीं। देहरादून निवासी...