Wednesday, August 26, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के UCC पोर्टल पर अब AI का पहरा: फर्जी दस्तावेज और...

उत्तराखंड के UCC पोर्टल पर अब AI का पहरा: फर्जी दस्तावेज और डीपफेक पकड़ेगी नई तकनीक

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सरकार अब तकनीकी सुरक्षा को और मजबूत करने जा रही है। गृह विभाग यूसीसी पोर्टल में ऐसा उन्नत सत्यापन तंत्र विकसित कर रहा है, जिसके तहत पंजीकरण के लिए अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की जांच कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) आधारित डीपफेक जैसी एआइ पहचान तकनीक से की जाएगी। इसका उद्देश्य फर्जी या छेड़छाड़ किए गए दस्तावेजों की शुरुआती स्तर पर ही पहचान कर उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया से बाहर करना है। प्रदेश में यूसीसी लागू हुए डेढ़ वर्ष का समय हो गया है। यूसीसी पोर्टल पर विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव इन के आनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं।

इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में दस्तावेजों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गया है। यह देखा गया कि कई बार व्यक्ति इसमें फर्जी दस्तावेज को अपलोड करते हुए पंजीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी को देखते हुए पोर्टल में नई तकनीक को शामिल किया जा रहा है, जिससे अपलोड किए गए दस्तावेजों का स्वत: विश्लेषण होगा और उनमें किसी प्रकार की डिजिटल छेड़छाड़, फर्जीवाड़े या बदलाव के संकेत मिलने पर प्रणाली तुरंत उसे चिह्नित कर देगी। यदि जांच के दौरान कोई दस्तावेज संदिग्ध या फर्जी पाया जाता है तो संबंधित आवेदन स्वत: अगले चरण में नहीं बढ़ सकेगा। आवेदक को आवश्यक सुधार या वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा।

इससे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराने के प्रयासों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है। यह व्यवस्था यूसीसी पोर्टल की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को और सुदृढ़ करेगी। सचिव गृह शैलेश बगौली का कहना है कि यूसीसी पोर्टल को लगातार सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...