Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड शराब ने दोस्त से करवा दिया दोस्त का क़त्ल, उत्तराखंड के ऋषिकेश...

शराब ने दोस्त से करवा दिया दोस्त का क़त्ल, उत्तराखंड के ऋषिकेश की घटना, परिजनों ने हत्यारे की फांसी की मांग को लेकर लगाया जाम

  • ऋषिकेश में शराब खरीदने को लेकर युवक की हत्या… सड़क पर उतरे लोग

 

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शराब ठेके पर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार देर रात खारा स्रोत स्थित शराब ठेके के पास दो दोस्तों के बीच झगड़े के दौरान एक ने धारदार हथियार से दूसरे पर 10-15 वार कर दिए, जिससे 28 वर्षीय युवक अजेंद्र कंडारी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी अक्षय ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने रविवार सुबह बद्रीनाथ राजमार्ग पर शव रखकर हंगामा किया और शराब ठेका बंद करने की मांग उठाई।

 

मुनि की रेती थाना क्षेत्र के शीशम झाड़ी निवासी अक्षय ठाकुर और दोगीपट्टी मटियाल गांव निवासी अजेंद्र कंडारी दोनों दोस्त और पड़ोसी थे। शनिवार देर रात दोनों खारा स्रोत के शराब ठेके पर पहुंचे और शराब पीने लगे। किसी बात को लेकर विवाद इतना भड़क गया कि अक्षय ने ठेके की ठेली से चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती और अन्य हिस्सों पर कई वार कर दिए। अजेंद्र मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मुनि की रेती पुलिस को सूचना दी, जो तत्काल मौके पर पहुंची।

 

मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटना से गुस्से में थे। रविवार सुबह उन्होंने बद्रीनाथ राजमार्ग पर अजेंद्र का शव सड़क पर रख दिया और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने शराब ठेके के बाहर हुई हत्या का हवाला देते हुए ठेका बंद करने की मांग की। घटना से जनप्रतिनिधियों में भी आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन के कारण राजमार्ग पर भारी जाम लग गया।
पुलिस कार्रवाई। मुनि की रेती थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि अक्षय ठाकुर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें विवाद के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...