Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन लिए जिला प्रशासन और आरईसी लिमिटेड के...

मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन लिए जिला प्रशासन और आरईसी लिमिटेड के बीच इसी माह होगा एमओयू

गोल्फकार्ट योजना से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगी सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा

देहरादून। पर्यटन नगरी मसूरी में यातायात व्यवस्था को सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। जल्द ही शहर को 40 नए गोल्फकार्ट की सुविधा मिलने जा रही है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 54 हो जाएगी। यह पहल जिला प्रशासन और आरईसी लिमिटेड (भारत सरकार) के सहयोग से लागू की जा रही है। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच जल्द ही औपचारिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

 

जिलाधिकारी सविन बंसल के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना, प्रदूषण रहित परिवहन को बढ़ावा देना और पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। खासतौर पर माल रोड और कैमलबैक रोड पर जाम की समस्या को कम करने में यह कदम अहम साबित होगा। इस पहल से स्थानीय रिक्शा चालकों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें गोल्फकार्ट संचालन का प्रशिक्षण देकर बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और पर्यटकों को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी।

 

जिला प्रशासन ने गोल्फकार्ट संचालन के लिए मार्ग निर्धारण, पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन और सुरक्षा मानकों की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि इस परियोजना के लिए सीएसआर फंड के तहत करीब 3.36 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे पहले दिसंबर 2024 में मसूरी में गोल्फकार्ट सेवा की शुरुआत की गई थी, जो अब विस्तार के साथ एक बड़े स्तर पर लागू की जा रही है।

 

प्रशासन का मानना है कि यह पहल मसूरी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...