Tuesday, August 25, 2026
Home उत्तराखंड रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

 

हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व हल्द्वानी में ईजा बाबू फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक कोस्तुभानंद जोशी ने उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना एक प्रेरणादायी पहल है।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक मंचों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की, जिसका उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम में वंदना आर्या को पत्रकारिता, नव्या पांडे एवं रितिका जोशी को खेल, मीनू अग्रवाल को नृत्य कला, दिव्यांशी गुसाईं को संगीत, खुशी डिगारी को लोक संस्कृति, रेवती कांडपाल को पर्यावरण तथा सरिता रावत को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

इसी क्रम में रेनू धारियाल को विश्व कीर्तिमान पुस्तिका में नाम दर्ज कराने, दिव्यांशी बिष्ट एवं कल्पना रावत को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में, जयश्री तिवाड़ी को चिकित्सा, पुष्पा जोशी को सामाजिक क्षेत्र, ज्योति रावत को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मीनाक्षी अरोड़ा को रासायनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सदैव सम्मान और विशेष स्थान दिया गया है। आज महिलाएं शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, चिकित्सा, पर्यावरण, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का भी अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कार्य समाज की अन्य महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक संस्कृत प्रकोष्ठ जितेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष मत्स्य बोर्ड संदीप भोज, किशोर जोशी, कमल किशोर पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, पूनम जोशी, रंजन बरगली आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया शुभारंभ   देहरादून। उत्तराखंड की महिला स्वयं सहायता समूहों...

छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

लमगड़ा(अल्मोड़ा): जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ का निरीक्षण कर बीते शनिवार विद्यालय में एक अतिथि शिक्षिका द्वारा छात्रा की पिटाई के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...

अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया शुभारंभ   देहरादून। उत्तराखंड की महिला स्वयं सहायता समूहों...

छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

लमगड़ा(अल्मोड़ा): जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ का निरीक्षण कर बीते शनिवार विद्यालय में एक अतिथि शिक्षिका द्वारा छात्रा की पिटाई के...

जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पेयजल, जंगली जानवरों के...

राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में...

पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पौड़ी। जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के नेतृत्व में जिला प्रशासन...

पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल

विकसित उत्तराखंड-2047 के लिए सेतु आयोग का रोडमैप तैयार, गांवों पर विशेष फोकस   देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन रोकने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने...

समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण

अतिक्रमण पर कड़ा रुख, अधिकारियों को फील्ड में उतारा देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को...

एनईपी के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डाॅ. धन सिंह रावत

एनईपी काॅन्क्लेव में नवाचार व उद्योग-शिक्षा सहयोग पर रहा फोकस उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने को विश्वविद्यालय बनायेगे रोड़मैप आईआईटी...