Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड भट्ट ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा गांधी के अहिंसा के विचारों...

भट्ट ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा गांधी के अहिंसा के विचारों से मिला राज्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने गांधी जयंती पर उनके आदर्शों को याद कर, राज्य निर्माण शहीदों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । उन्होंने कहा, गांधी जी के अहिंसावादी सिद्धांत ही थे कि राज्य आंदोलनकारियों ने प्राण न्यौछावर कर दिए लेकिन हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया । उत्तराखंड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में अपना अपना योगदान सुनिश्चित करना ही शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने आज गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा और कलेक्ट्रेट एवं मुजफ्फरनगर ( रामपुर तिराहे ) स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा, गांधी जी के विचार एवं सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं, जिसे दुनिया ने भी स्वीकार किया है । इसे और अधिक प्रामाणिकता से साबित करने का काम किया है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने, जो विश्व के शक्तिशाली देशों के प्रमुखों को एक साथ गांधी जी के श्रद्धांजलि स्थल पर लेकर गए । उन्होंने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जी को भी उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा, उनके जय जवान जय किसान के विचार ने ही देश को जय विज्ञान और जय अनुसंधान पर चलने की प्रेरणा दी है ।

 

इस अवसर पर राज्य आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए श्री भट्ट ने कहा, हम सभी उनके योगदान के आजीवन ऋणी और उनके सपनो के अनुरूप उत्तराखंड बनाने के प्रति कृत संकल्पित हैं । उन्होंने कहा, विगत दो दशकों में राज्य ने आधारभूत ढांचागत समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं रोजमर्रा के तमाम क्षेत्रों में तरक्की प्राप्त की है लेकिन हमे अब 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए और अधिक क्षमता से जुटना है । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य इस दिशा में निर्णायक दृष्टि से आगे बढ़ गया है, ऐसे में प्रत्येक राज्यवासी से हमे उम्मीद है कि वे सभी इस मिशन में अपना योगदान देकर आंदोलनकारी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने में सहभागी बनेंगे ।

RELATED ARTICLES

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...