Wednesday, September 9, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति...

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

सड़क किनारे मिली कार और खाई में पड़ा था शव

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पानीवाला बैंड के पास सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे एक कार खड़ी होने और खाई में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को भी बुलाया गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को पानीवाला बैंड के समीप सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास एक कार खड़ी होने की सूचना मिली। बताया गया कि सड़क से नीचे नदी के नजदीक गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर कोल्हूखेत चौकी प्रभारी पंकज महिपाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान अजय कुमार कोहली पुत्र देवेंद्र कुमार कोहली, निवासी क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में की। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, अजय कुमार मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। वह देहरादून में व्यापारी थे।

कार से शराब की आधी बोतल और मोबाइल मिला

घटनास्थल पर पुलिस को सड़क किनारे खड़ी कार मिली। तलाशी के दौरान कार से शराब की आधी बोतल, पर्स और मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, शव सड़क से काफी नीचे खाई में होने के कारण उसे बाहर निकालना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के जवानों ने खाई में उतरकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौके पर फील्ड यूनिट और एंबुलेंस की टीम भी मौजूद रही।

एसएसआई सतेंद्र भाटी के अनुसार, शव को खाई से बाहर निकालने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

साक्षरता व्यक्ति के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती हैः डाॅ. धन सिंह रावत

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह में बोले डाॅ. रावत उत्तराखंड का ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य बनना शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दिल्ली/देहरादून,...

बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन बीरोंखाल ब्लॉक सभागार में श्रम...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने की पहल तेज, बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

साक्षरता व्यक्ति के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती हैः डाॅ. धन सिंह रावत

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह में बोले डाॅ. रावत उत्तराखंड का ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य बनना शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दिल्ली/देहरादून,...

बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन बीरोंखाल ब्लॉक सभागार में श्रम...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने की पहल तेज, बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री...

दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

उत्कृष्ट कर्मचारी, स्व-रोजगार में रत दिव्यांग, सेवायोजक एवं खिलाड़ी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए कर सकते हैं आवेदन देहरादून। दिव्यांगजनों की प्रतिभा, कार्यकुशलता और उल्लेखनीय...

शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री

‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक मार्गदर्शन देना...

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता   देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल...

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

रियांश-प्रिशा ने 5,895 मीटर ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा, सीएम धामी ने दी बधाई   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास...

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

सड़क किनारे मिली कार और खाई में पड़ा था शव   देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पानीवाला बैंड के...

हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री आवास कूच में उमड़ा जनसैलाब

कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस का सरकार पर हमला—उत्तराखंड की धरती पर नफरत और भेदभाव की राजनीति बर्दाश्त नहीं देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस...

नव नियुक्त सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की भेंट

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ब्रिगेडियर बसेड़ा को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री गणेश जोशी ने...