Sunday, June 14, 2026
Home उत्तराखंड गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद

गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद

शिवपुरी में मिला लापता आशीष जैन का शव

 

ऋषिकेश। कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव घटना के पांच दिन बाद शिवपुरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिला। छह जून को कौड़ियाला स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप गंगा नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद नदी के तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बचाव एवं खोज अभियान शुरू किया गया। डूबे व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय आशीष जैन निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी।

युवक की तलाश में एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने पिछले कई दिनों तक नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। टीमों ने मोटरबोट, विशेष उपकरणों और आधुनिक खोज तकनीकों की मदद से लगातार अभियान जारी रखा। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान शिवपुरी क्षेत्र में एक शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालकर पहचान कराई गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आशीष जैन के रूप में की। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि गंगा नदी में लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए भी अभियान लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से नदी किनारे और राफ्टिंग क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

एक सपने को मिली उड़ान: देहरादून का युवा बना तीसरी पीढ़ी का एयर वॉरियर

देहरादून के एक युवा ने आज तीसरी पीढ़ी के सर्विसमैन (सशस्त्र बल कर्मी) के तौर पर अपनी पहचान बनाई, जब उन्हें प्रेसिडेंट्स कमीशन से...

UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने...

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति -मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक सपने को मिली उड़ान: देहरादून का युवा बना तीसरी पीढ़ी का एयर वॉरियर

देहरादून के एक युवा ने आज तीसरी पीढ़ी के सर्विसमैन (सशस्त्र बल कर्मी) के तौर पर अपनी पहचान बनाई, जब उन्हें प्रेसिडेंट्स कमीशन से...

UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने...

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति -मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति...

दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी के प्रतिष्ठित दून मेडिकल कॉलेज में करीब 80 लाख रुपये के बड़े मेस घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य निदेशालय...

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम

नैनीताल – पर्यटन सीजन और सप्ताहांत के चलते नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। सुबह से ही शहर के प्रवेश...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से करना हास्यास्पद

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तुलना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से करना ना केवल हास्यास्पद है बल्कि पूरी तरह से...

प्रभारी मंत्री ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता, वर्षा काल में विशेष सतर्कता एवं सेवा भाव से कार्य करने के दिए निर्देश प्रदेश...

आत्मविश्वास, सुरक्षित और विश्व पटल मे दस्तक का स्वर्णिम कालखंड हैं पीएम मोदी का कार्यकाल

देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: धामी उत्तराखंड से विशेष लगाव के चलते...

मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार...

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद...