Thursday, September 17, 2026
Home उत्तराखंड 7 नवंबर 2025 से बॉलीवुड सितारों का फिर लगेगा जमावड़ा 10वां देहरादून...

7 नवंबर 2025 से बॉलीवुड सितारों का फिर लगेगा जमावड़ा 10वां देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पीवीआर सेंट्रियो मॉल में होगा शुरू 

देहरादून। 10वां देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 7 नवंबर 2025 से पीवीआर सेंट्रियो मॉल में शुरू होगा। उत्तराखंड का यह सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय सांस्कृतिक आयोजन 7 से 9 नवंबर तक दो स्थलों – पीवीआर सेंट्रियो मॉल और तुलास इंस्टीट्यूट – में आयोजित किया जाएगा। पिछले नौ सफल संस्करणों की तरह इस वर्ष भी अनेक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, अभिनेता, गायिका और कलाकार उत्तराखंड की जनता से सीधे संवाद करेंगे।

महोत्सव के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष फिल्म स्क्रीनिंग्स के साथ दो विशेष आयोजन – उत्तराखंड टैलेंट हंट और आंगन बाजार प्रदर्शनी – भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। टैलेंट हंट प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में होगीः 8 से 15 वर्ष और 16 वर्ष से अधिक, जिसमें प्रतिभागी नृत्य, गायन, अभिनय, कविता, मिमिक्री आदि विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें महोत्सव के आगामी प्रोजेक्टों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

शर्मा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड के युवा कलाकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। समावेशिता के प्रतीक के रूप में, महोत्सव के पहले दिन नेत्रहीन दर्शकों के लिए फिल्म “जाने दो भी यारो” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी, जो संवेदनशीलता और सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

पिछले दस वर्षों से देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का कार्य करता आ रहा है और कई कलाकार आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस आयोजन को देशभर के प्रमुख फिल्मकारों और कलाकारों से निरंतर सराहना मिलती रही है। प्रवेश निःशुल्क है।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...