Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी क्षेत्रवासियों को कई विकास...

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी क्षेत्रवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के उल्ली में 5 लाख की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का किया शिलान्यास

58.22 लाख की लागत से निर्मित थानधार-उल्ली मोटर मार्ग व व्यूप्वाइंट का भी किया लोकार्पण

श्रीनगर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के खिर्सू एवं पाबौ क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन, सड़क संपर्क एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने वाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया। डॉ. रावत ने खिर्सू के ग्राम उल्ली में पर्यटकों की सुविधा हेतु 5 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित होने वाले यात्री प्रतीक्षालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आगंतुकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

इसके उपरांत उन्होंने पाबौ क्षेत्र में थानधार से उल्ली तक 2 किलोमीटर लंबाई एवं 58.22 लाख रुपये की लागत से निर्मित मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।  डॉ. रावत ने खिर्सू-माण्डाखाल मोटर मार्ग के मध्य बिडोली मोटर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित व्यूप्वाइंट का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह व्यूप्वाइंट यात्रियों को सुरक्षित विश्राम स्थल उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन करने का अवसर प्रदान करेगा। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से स्थानीय पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी बल प्राप्त होगा।

इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इन जनोपयोगी परियोजनाओं की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से स्थानीय जनता एवं पर्यटकों को व्यापक लाभ मिलेगा।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, मातवर सिंह रावत, संपत सिंह रावत, नितिन रावत, विमल नेगी, गेंदालाल, पूनम टम्टा, ग्राम प्रधान किरण देवी सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...