Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड पांच दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

पांच दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

  • पौड़ी, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जनपद में आयुष्मान भव अभियान को देंगे धार
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 26 सितम्बर से 30 सितम्बर 2023 तक प्रदेश भ्रमण पर रहेंगे। अपने पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ. रावत अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर सहित पौड़ी, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं चिकित्सा इकाईयों में आयोजित आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी एवं रक्तदान शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भव अभियान एवं डेंगू रोकथाम के दृष्टिगत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य एवं रेखीय विभागों की बैठक लेंगे, साथ ही वह भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

 

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल में आयुष्मान भव अभियान को धार देने के लिये पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने बताया कि वह 26 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक पौड़ी, नैनीताल एवं ऊधमिंसह नगर जनपद के भ्रमण पर रहेंगे, जिसकी शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से करेंगे। डॉ. रावत मंगलवार को सर्वप्रथम श्रीकोट स्थित विद्या मंदिर में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे व प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके उपरांत वह राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत करेंगे, जहां वह शिविर में संचालित अन्य गतिविधियों यथा आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी का भी अवलोकन करेंगे। इसके बाद डॉ. रावत बलोड़ी में वृद्धाश्रम की सड़क के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू में नवनिर्मित अतिथि गृह का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह राजकीय महाविद्याय खिर्सू में आयोजित आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी एवं रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करेंगे, साथ ही वह महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का भी स्थलीय दौरा करेंगे। इसके उपंरात डॉ. रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा के भवन मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं राजकीय इंटर कॉलेज चोपड़ा के भवन का शिलान्यास करेंगे, साथ ही वह नौगांव में अट्राली तोक में निर्माणाधीन खेल मैदान का भी मुआयना करेंगे।

 

बुधवार को डॉ. रावत सेवा पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत वह धारी देवी मंदिर परिसर में आयोजित ‘धारी वन’ कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर ‘गांव का जंगल गांव के लिये’ विषय पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में स्किल सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत श्रीकोट में वार्ड संख्या 01 एवं 02 में विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे, साथ ही वह चार धाम राष्ट्रीय राजमार्ग एवं विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत श्रीनगर कोतवाली में सीसीटीवी कैमरों का शुभारम्भ करेंगे।

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गुरूवार को एन.आई.टी. श्रीनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर जनसमुदाय को स्वैच्छिक रक्तदान, आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने के लिये प्रति प्रेरित करेंगे। इसके बाद वह श्रीनगर में गढ़वाल लोकसभा को लेकर आयोजित बैठक में शिरकत करेंगे। डॉ. रावत राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सभागार में डेंगू के दृष्टिगत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिसमें वह जनपद में डेंगू से बचाव व रोकथाम से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह बैठक में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रम के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत वह श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण करेंगे।

 

शुक्रवार को डॉ. रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू, पाबौं, भरसार, कपरौली, थलीसैंण क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह राजकीय महाविद्यालय पाबौं, औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार एवं राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में आयोजित आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी एवं रक्तदान शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वह राजकीय इंटर कॉलेज कपरौली, राजकीय खाद्य भण्डार कैन्यूर के भवन का शिलान्यास करेंगे जबकि जल्लू में आलू शीतगृह व बगवाडी में आपदा से ध्वस्त नव निर्मित पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह पाबौं में राहत कोष के चैक का वितरण करेंगे तथा गढ़सारी में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत शनिवार को कुमाऊं मण्डल के भ्रमण के दौरान नैनीताल व ऊधमिंसंह नगर जनपद का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान डॉ. रावत नैनीताल जनपद के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी एवं रक्तदान शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही वह ऊधमसिंह नगर जनपद के जसपुर, काशीपुर व रूद्रपुर का भ्रमण कर आयुष्मान भव अभियान एवं सेवा पखवाडे के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं रक्तदान शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह डेंगू के दृष्टिगत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य रेखीय विभागों की भी समीक्षा बैठक लेंगे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...