Thursday, June 4, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को किया सम्मानित

देहरादून। गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष ज्योति कोटिया तथा उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट को सरकार में दायित्व दिये जाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। काबीना मंत्री ने कहा कि अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्वों को विभिन्न दायित्व सौंपे जाने से राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी। गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष पद पर नियुक्त ज्योति कोटिया तथा उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त शमशेर सिंह बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि ज्योति कोटिया और शमशेर सिंह बिष्ट अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे तथा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूर्व सैनिक समुदाय से जुड़े अनुभवी लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपना इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति योगदान को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि गोरखा समाज का उत्तराखण्ड के विकास, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं पूर्व सैनिकों ने अपने अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना के बल पर समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। ऐसे में इन संस्थाओं के माध्यम से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके परिवारों के हितों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

 

इस अवसर पर दोनों दायित्वधारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसके अनुरूप कार्य करते हुए पूर्व सैनिक समुदाय, वीर नारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउटः डाॅ. धन सिंह रावत

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये स्कूल ड्रापआउट कम करने के निर्देश कहा, विद्यालयों में छात्रों को मिले डिजिटल शिक्षा, छात्रवृत्ति व मूलभूत...

कांग्रेस की रैली का रद्द होना 2027 का रुझान, कांग्रेस की मंशा मे ही खोट: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने राहुल गाँधी की उतराखंड के दौरे को लेकर कांग्रेस के दावों को हवा हवाई...

कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन

कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन डीएम, डॉ. आशीष चौहान, ने धरातल पर जानी कार्यों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउटः डाॅ. धन सिंह रावत

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये स्कूल ड्रापआउट कम करने के निर्देश कहा, विद्यालयों में छात्रों को मिले डिजिटल शिक्षा, छात्रवृत्ति व मूलभूत...

कांग्रेस की रैली का रद्द होना 2027 का रुझान, कांग्रेस की मंशा मे ही खोट: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने राहुल गाँधी की उतराखंड के दौरे को लेकर कांग्रेस के दावों को हवा हवाई...

कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन

कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन डीएम, डॉ. आशीष चौहान, ने धरातल पर जानी कार्यों की...

चारधाम यात्रा और मानसून को देखते हुए बेस अस्पताल की तैयारियों का जायज़ा

मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाएं उपकरणों, मानव संसाधनों और आपदा प्रबंधन संबंधी प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश पौड़ी- गढ़वाल मंडलायुक्त...

आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों...

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया बजरंग सेतु का निरीक्षण

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन व सचिव पंकज पांडे ने टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के...

मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की

राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में नशा मुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान की दिलाई शपथ जन कल्याण और समामाजिक न्याय के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को किया सम्मानित

देहरादून। गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष ज्योति कोटिया तथा उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट को सरकार में दायित्व...

आपदा प्रबंधन में यूकाड़ा की बड़ी पहल, 08 हेली कंपनी दे रही 80 घंटे की निःशुल्क उड़ान सेवा

देहरादून। आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने...

कार्लीगाड़ पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया आपदा राहत कार्यों का जायजा

15 दिन में मलबा हटाने के निर्देश   देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र का दौरा कर...