Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका का...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका का किया विमोचन

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी नगर पालिका सभागार में मसूरी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्मारिका लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका 2025-26 का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्मारिका के प्रकाशन पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज को जागरूक करने और सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करते हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों में अब कोई भी बच्चा जमीन पर नहीं बैठता है और सभी स्कूलों में कुर्सी एवं मेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि वह अपनी विधायक निधि का अधिकतम उपयोग विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों के विकास पर करते हैं, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है और आगे भी इस दिशा में कार्य जारी रहेगा। इस दौरान मसूरी प्रेस क्लब सदस्यों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से प्रेस क्लब के विस्तारीकरण इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं साज सज्जा की सामग्री के लिए सहायता प्रदान करने की मांग की। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यों को सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल, उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...