Wednesday, September 2, 2026
Home उत्तराखंड 14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी...

14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साझा की पुरानी यादें, शहीदों को किया नमन

देहरादून 01 सितम्बर। गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन के 50वें स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) के अवसर पर देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्ट्यूट में पल्टन के पूर्व सैनिकों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान, देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा गया। जोशी ने उन वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया, जिन्हें वीरता पदक मिले हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए बटालियन के पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं और 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स में अपनी सेवा के समय को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं जो कुछ भी हॅू, वह मेरे सैन्य बैकग्राउंड की वजह से हॅू‘‘ और रेजिमेंट के साथ बिताए अपने समय को याद किया। उन्होंने गढ़वाल राइफल्स को वीरता का प्रतीक बताया और इस क्षेत्र को वीरों और देशभक्तों की भूमि कहा। उन्होंने बताया कि देश के लगभग 17 प्रतिशत सैनिक उत्तराखंड से आते हैं, जो कम आबादी वाला राज्य है।

 

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने सशस्त्र बलों के प्रति विशेष लगाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों, जैसे वन रैंक वन पेंशन योजना, को पूरा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और राज्य सरकार शहीदों के परिवारों को नौकरी दे रही है। वीरता पदकों में बढ़ोतरी सहित राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी मंत्री ने दी। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान में उत्तराखंड में सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाऐगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, और कहा कि वीर शहीदों एवं भारतीय सैन्य विरारत की वीरता और गौरवशाली इतिहास के स्मारक के रूप में काम करेगा।

 

​समारोह के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों के साथ पुरानी यादों को ताजा किया, उनके साथ पारंपरिक नृत्य किया और बटालियन की 50 वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों, पदकों व शौर्य गाथाओं को याद करते हुए सभी को बधाई दी। स्थापना दिवस का गौरव: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 1 सितंबर 1976 को कर्नल सौंधी के कुशल नेतृत्व में 14 गढ़वाल राइफल्स की स्थापना हुई थी, जिसमें उन्होंने स्वयं एक सिपाही के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। ​शहीदों को श्रद्धांजलि: मंत्री जोशी ने 14 गढ़वाल राइफल्स के उन वीर जवानों को नमन किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया।

 

भटिंडा में आयोजित समारोह: वर्तमान में बटालियन भटिंडा (पंजाब) में तैनात है। शासकीय कार्यो एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह व्यक्तिगत रूप से भटिंडा नहीं जा सके, लेकिन देहरादून में 14 गढ़वाल राइफल्स एक्स-सर्विसमेन एसोसिएशन के सदस्यों व पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर स्वर्ण जयंती वर्ष की खुशियां साझा की। ​सैन्य पृष्ठभूमि का योगदान: कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह आज राजनीति में जिस स्थान पर हैं, उसमें उनकी सैन्य पृष्ठभूमि और 14 गढ़वाल राइफल्स में बिताए समय का बहुत बड़ा योगदान है। अनुशासित सैन्य जीवन ने ही उन्हें लगातार चार बार विधायक और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में जनसेवा करने का अवसर दिया।

 

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले में वीर नारी लक्ष्मी देवी, दीपा रावत, बसंती देवी, आशा देवी, चिमुडी देवी, दीपा देवी, सेना मेडल धारक राइफलमैन कर्मेन्द्र सिंह, सूबेदार प्रेम सिंह, हवलदार खिलाफ सिंह रहे। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें 14वीं गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन (सेनि) गुलाब सिंह, नायब सुबेदार (सेनि) बलवंत सिंह पंवार, सुबेदार (सेनि) महाराज सिंह, कैप्टन (सेनि) ज्योति रौतेला, विक्रम सिंह, धर्म सिंह, डा0 सुभाष सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

सड़क-पानी-बिजली से लेकर खेती, रोजगार और शिक्षा तक के मामलों पर गंभीरता से हुई सुनवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 सितंबर से चाकीसैंण क्षेत्र में...

जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...

भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

बनबसा:  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

सड़क-पानी-बिजली से लेकर खेती, रोजगार और शिक्षा तक के मामलों पर गंभीरता से हुई सुनवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 सितंबर से चाकीसैंण क्षेत्र में...

जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...

भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

बनबसा:  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस...

15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी

31 अगस्त तक बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में 31.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 39.27 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण   देहरादून:  बरसात के...

नशे के खिलाफ सजग इंडिया की मुहिम पहुंची सेना के बीच, ललित मोहन जोशी ने किया जागरूक

सेना के अनुशासन से नशे पर प्रहार, ललित मोहन जोशी ने युवाओं को दिखाई स्वस्थ जीवन की राह लैंसडाउन में गूंजा नशामुक्ति का...

ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार

एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछे  होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु...

14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साझा की पुरानी यादें, शहीदों को किया नमन

देहरादून 01 सितम्बर। गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन के 50वें स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) के अवसर पर देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक...

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे कार्यक्रम सूबे के सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के 20...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय घेराव

भाजपा बताए क्या लोकतंत्र में किसी दलित नेता की सभा के बाद भी ‘शुद्धिकरण’ की राजनीति स्वीकार्य है? - गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से अवगत करवाया

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग   देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति...