Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय के सभागार में एक भव्य ‘संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की खेल एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। सभागार में उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने देश की राजनीति की रीति-नीति को बदलते हुए विकास के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सीधा लाभ मिला है। अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को रखते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया गया है, तो वहीं आयुष्मान भारत योजना के जरिए हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। साथ ही, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन देकर खाद्य सुरक्षा की गारंटी दी गई है।

 

उन्होंने आगे कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देकर महिलाओं के जीवन को धुआं मुक्त बनाया गया है। देश के सांस्कृतिक गौरव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का खात्मा और अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों देशवासियों का सदियों पुराना सपना पूरा किया गया है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि डिजिटल इंडिया की बदौलत जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति से बिचौलियों को खत्म कर सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत पैसा सीधे गरीबों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश में रिकॉर्ड गति से बन रहे नेशनल हाईवे, वंदे भारत ट्रेनों और नए हवाई अड्डों का निर्माण देश की नई ताकत है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनते हुए आज वैश्विक पटल पर भारत की आवाज को पूरी मजबूती से सुना जाता है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...