Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड नकली नंबर प्लेट लगाकर शहरभर में गाड़ी घुमाने वाला कार चालक गिरफ्तार,...

नकली नंबर प्लेट लगाकर शहरभर में गाड़ी घुमाने वाला कार चालक गिरफ्तार, कार मालिक पर मुकदमा

नकली नंबर प्लेट लगाकर राजधानी देहरादून की सड़को में घूमने वाले एक संदिग्ध कार चालक को यातायात पुलिस द्वारा कल रविवार को पटेलनगर कोतवाली अंतर्गत यातायात चेकिंग अधिकारी द्वारा गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा जिस नंबर प्लेट से गाड़ी शहर भर में घुमाई जा रही थी उक्त कार नंबर के असल मालिक को दिल्ली में बैठे जब कारगी में उनके वाहन का चालान कटने का ऑनलाइन मैसेज आया तब उनके द्वारा दून यतायता पुलिस को ऑनलाइन माध्यम से मामले से अगवत करवाया गया।

जानकारी है कि यातायात पुलिस देहरादून को अनूप कुमार पुत्र श्याम नन्दन प्रसाद निवासी- 365/1 पाकेट D-6 सेक्टर- 6 रोहिणी,दिल्ली द्वारा ईमेल के माध्यम से शिकायत दी थी कि उनकी गाडी सं0 डीएल 8सी ए वाई 3344 का 12 मई के कारगी चौक में ऑनलाइन चालान होने का संदेश उनके फोन में प्राप्त हुआ है जबकि उनकी गाड़ी उनके पास दिल्ली में मौजूद है। क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज कुमार द्वारा शिकायतकर्ता अनूप कुमार की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उक्त वाहन का नम्बर आईटीडीए ट्रैफिक कन्ट्रोल में सर्विलांस हेतु लगाया गया तथा उक्त वाहन पर लगातार मॉनिटरिंग की गयी । आईटीडीए ट्रैफिक कन्ट्रोल रुम को उक्त वाहन का कल रविवार को शहर में घूमना पाया गया। जिस पर क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा शहरभर में ट्रैफिक ड्यूटी व यातायात नियंत्रण में तैनात में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को त्वरित व मुस्तैद चेकिंग अभियान चलाते हुए उक्त कार को जहां भी देखे वहां पकड़ने के आदेश दिए थे। जिस क्रम में चेकिंग अधिकारी अ0उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा उक्त वांछित कार को कारगी चौक पर पकडा।

अ0उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा उक्त संदिग्ध वाहन के चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे गए किन्तु वाहन चालक द्वारा चेकिंग अधिकारी को कोई दस्तावेज नही दिखाया गया।जिसपर चेकिंग अधिकारी द्वारा उक्त वाहन का नंबर ई- चालान मशीन में डाला गया तो उक्त नंबर से जो चेसिस व इंजन नंबर मशीन में दिखाया गया वह पकड़े गए वाहन से अलग निकला। जिससे चेकिंग अधिकारी को ज्ञात हुआ कि वाहन चालकों द्वारा कूटरचित तरीके से लगातार गलत नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर उक्त कार चलाई जा रही है,उक्त वाहन में गलत नम्बर प्लेट लगातार वाहन का संचालन किया जा रहा है।

कोतवाली पटेलनगर द्वारा वाहन चालक साकेत पुत्र सुनील कुमार निवासी- 6 न0 पुलिया गढवाली कालोनी, थाना रायपुर व वाहन स्वामी गौरव पुत्र ब्रहमपाल सिह निवासी-ग्राम भाजू थाना बाबरी जिला शामली के विरुद्ध आईपीसी धारा 420,482, 483 में मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...