Sunday, August 30, 2026
Home उत्तराखंड चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,...

चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

देहरादून। चकराता क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा सहिया से पहले लालपुल के पास हुआ। दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन को सामान्य चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, डायल-112 के जरिए एसडीआरएफ को हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि टाटा टियागो कार संख्या DL9C 8092 सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई थी और उसमें सवार लोग घायल अवस्था में फंसे थे।

एसडीआरएफ जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के सदस्य खाई में उतरे और घायलों तक पहुंच बनाई। काफी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायलों में रोहन कुमार (23), निवासी नई दिल्ली, अभिषेक दुबे (26), निवासी रोहिणी दिल्ली, अभिषेक (26), निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश, शिवानी सिंह (22) और प्रिन्स राज (22), दोनों निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में आयोजित किया गया जन-जागरुकता अभियान   पौड़ी- जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर उत्तराखण्ड के खेल परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। हल्द्वानी के...

चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश   देहरादून। चिड़ोंवाली के मंदाकिनी विहार क्षेत्र में बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए पुल को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में आयोजित किया गया जन-जागरुकता अभियान   पौड़ी- जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर उत्तराखण्ड के खेल परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। हल्द्वानी के...

चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

देहरादून। चकराता क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा सहिया से पहले...

चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश   देहरादून। चिड़ोंवाली के मंदाकिनी विहार क्षेत्र में बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए पुल को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश...

स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम

मुख्यमंत्री की पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, ऋण और आजीविका का सहारा   पौड़ी। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में...

हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उत्तराखंड के खेल क्षेत्र को बड़ी...

बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत

एमकेपी पीजी काॅलेज से 100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान का शुभारम्भ प्रदेशभर में गूंजेगा नशे के विरूद्ध युवा संकल्प, दिलाई जायेगी शपथ देहरादून। सूबे के युवाओं को नशे...

छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में आयोजित किया गया जन-जागरुकता अभियान   पौड़ी- जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन...

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...