Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों...

कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों वाला लग्जरी होटल ‘कारा देहरादून’

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा में कारा होटल्स ने बद्रीपुर क्षेत्र में अपने नए प्रीमियम प्रोजेक्ट “कारा देहरादून” के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने इसे उत्तर भारत के तेजी से उभरते पर्यटन और लीजर बाजार में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से लगभग 18 किलोमीटर और देहरादून रेलवे स्टेशन से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह होटल पर्यटन, कॉर्पोरेट ट्रैवल, डेस्टिनेशन वेडिंग और वीकेंड स्टे के लिए प्रमुख केंद्र बनने की तैयारी में है।

कंपनी के अनुसार कारा देहरादून को 100 कमरों के साथ विकसित किया जा रहा है। यह प्रॉपर्टी आधुनिक हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं से सुसज्जित होगी और यहां मेहमानों को प्रीमियम स्टे का अनुभव मिलेगा। होटल की लोकेशन को विशेष रूप से इस तरह चुना गया है कि यहां आने वाले पर्यटक शहर की सुविधाओं के साथ प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का आनंद भी ले सकें। होटल दिल्ली-देहरादून हाईवे और मॉल ऑफ देहरादून के करीब स्थित है। इसके अलावा मसूरी, राजाजी नेशनल पार्क, सहस्त्रधारा, रॉबर्स केव, माइंड्रोलिंग मोनेस्ट्री, मालसी डियर पार्क और लच्छीवाला नेचर पार्क जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी होटल से नजदीक हैं।

कारा देहरादून को 4-स्टार कैटेगरी के प्रीमियम होटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कमरे, एयर कंडीशनिंग, प्राइवेट बाथरूम, चाय-कॉफी मेकर, प्रीमियम टॉयलेटरीज और कुछ कमरों में बालकनी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही होटल में मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट भी बनाया गया है, जहां मेहमानों को बुफे ब्रेकफास्ट और ऑल-डे डाइनिंग की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने बताया कि यह प्रॉपर्टी केवल होटल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे इवेंट और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यहां इनडोर बैंक्वेट, बड़े आउटडोर लॉन, पर्याप्त पार्किंग और सामाजिक समारोहों के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं। बिजनेस ट्रैवलर्स और ग्रुप स्टे के लिए भी अलग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खास बात यह है कि होटल में पालतू जानवरों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कारा होटल्स के प्रबंध निदेशक पुनीत सेठी ने कहा कि देहरादून तेजी से उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण हॉस्पिटैलिटी बाजारों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में लीजर ट्रैवल, डेस्टिनेशन वेडिंग, धार्मिक पर्यटन और कॉर्पोरेट ट्रैवल तेजी से बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कारा देहरादून को तैयार किया जा रहा है, जहां मेहमानों को व्यक्तिगत आतिथ्य और विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनुभव मिलेगा।उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 56 अतिरिक्त कमरे, स्विमिंग पूल, जिम और विस्तारित मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट विकसित किए जाएंगे। कंपनी आने वाले वर्षों में जयपुर, उदयपुर,

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...