Thursday, August 27, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं को खारिज कर दिया है।

  • उत्तराखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव? चर्चाओं पर CM पुष्कर धामी का भी आ गया जवाब
  • उन्होंने कहा कि हमें किसी भी स्तर से यह नहीं कहा गया है कि समय से पहले चुनाव हो रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जनगणना और हरिद्वार कुंभ भी फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। ऐसे में इतने बिजी शेड्यूल के चलते उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। उत्तराखंड में इसी साल नवंबर या दिसंबर महीने में चुनाव की चर्चाएं सामने आईं थी। आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान गुरुवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में समीक्षा के लिए पहुंचे धामी ने मीडिया की ओर से समय से पहले चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर स्थिति स्पष्ट की। हाल के दिनों में सियासी हलकों में इस चर्चा ने जोर पकड़ा कि अगले साल की शुरुआत में हरिद्वार कुंभ और जनगणना की वजह से उत्तराखंड के साथ ही यूपी में चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। इस बीच भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लगातार उत्तराखंड दौरे के बीच पार्टी स्तर पर भी चुनाव तैयारियों को देखते हुए समय से पहले चुनाव की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुट गई है।

इस सबके बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमको किसी भी स्तर पर यह नहीं कहा गया है कि उत्तराखंड में चुनाव समय से पहले हो रहे हैं। अभी इसको लेकर कोई औपचारिक या अधिकारिक सूचना नहीं है। ऐसी कोई तैयारी भी नहीं है। यह चुनाव आयोग को तय करना है कि चुनाव कब होंगे। देहरादून। राजपुर रोड और मसूरी मार्ग को भीषण जाम से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना’ एक बड़ा सहारा बन सकती है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का सुझाव है कि केंद्र सरकार से इस योजना के तहत उत्तराखंड को जल्द ही 100 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। यदि राजपुर रोड पर जाम का बोझ कम करना है, तो इनमें से 50 बसों का उपयोग विशेष रूप से देहरादून-मसूरी रूट के लिए किया जाना चाहिए।

 

इसके लिए जिला प्रशासन और रोडवेज को मिलकर एक ठोस पहल करनी होगी। उन्होंने रणनीति साझा करते हुए कहा कि मुख्य पर्यटन सीजन के दौरान देहरादून आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन से हर पांच मिनट में एक इलेक्ट्रिक बस मसूरी के लिए रवाना की जानी चाहिए। इस तरह सुबह से लेकर रात तक 14 घंटों में करीब 150 ट्रिप आसानी से संचालित किए जा सकते हैं। रोडवेज प्रशासन इस व्यवस्था को आसानी से संभाल सकता है।

RELATED ARTICLES

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति

देहरादून। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख...

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सहारनपुर चौक से निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान टपकेश्वर...

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से...

मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी तथा हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी...

प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी और बिक्री...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित   पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन...

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...