Friday, July 3, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में जेलों में अब एआइ का पहरा, हर गतिविधि पर रहेगी...

उत्तराखंड में जेलों में अब एआइ का पहरा, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

प्रदेश में अब आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंसी (एआइ) की मदद से कैदियों की हर हरकत पर नजर रखी जाएगी। चाहे कैदियों की आपसी लड़ाई हो, जेल से भागने का प्रयास अथवा कैदियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास। इन सभी हरकतों को एआइ के जरिये पहले से ही पता कर लिया जाएगा। इसका ट्रायल देहरादून जेल से शुरू किया जा चुका है। इसके तहत यहां 200 से अधिक कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं। कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत जेल व उप जेलर के साथ ही कंट्रोल रूम को संदेश जा रहा है। अगले चरण में इस योजना को हरिद्वार व सितारगंज जेल में लागू किया जाएगा।

प्रदेश की जेलों में लगातार आपराधिक गतिविधयों की बात सामने आती रहती है। कभी कैदियों के बीच आपसी लड़ाई की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पूर्व में जेलों से कैदियों के भागने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। वहीं कैदियों के आत्महत्या के प्रयास की बात सामने आ चुकी हैं। अब इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एआइ का सहयोग लिया गया है। इसके तहत कभी भी कैदियों के बीच भीड़ बढऩे पर एआइ के जरिये तुरंत एक मैसेज कंट्रोल रूम चला जाएगा। इससे जेलर व अन्य अधिकारी इन गतिविधियों को तुरंत देख सकेंगे। इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति सुनसान जगह जाता है या कोने में जाता है तो कैमरे उसके पास धारदार हथियार अथवा अन्य संदिग्ध वस्तुओं की पहचान करेंगे। इनके दिखते ही तुरंत कंट्रोल रूम और सुरक्षा अधिकारियों को संदेश चला जाएगा।

 

ऐसे ही यदि कोई दीवार तोड़ने अथवा दीवार फांद कर भागने का प्रयास करेगा तो कैमरे, फाइबर आप्टिकल व सेंसर तुरंत इसकी पहचान कर इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारियों व कंट्रोल रूम को भेज देंगे। देहरादून जेल में शुरुआत में जंगली जानवरों के दीवार से टकराने के कारण भी संदेश आए थे लेकिन इन्हें अब दुरुस्त कर लिया गया है। सचिव गृह शैलेश बगौली का कहना है कि जेलों को सुरक्षित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए नई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईसी रोड पर युवाओं के झगड़े में चले तलवार-खुखरी

ईसी रोड स्थित आनंद भवन के पास बुधवार रात युवाओं के झगड़े में तलवार और खुखरियां खिंच गई। 10-15 दबंगों ने एक युवक पर...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम

पहले खराब सड़कों के चलते हमारा सफर लंबा और थकान भरा रहता था. लेकिन अब हर तरफ एक्सप्रेसवे बनने से लंबी यात्रा करना आसान...

डौसनी गांव में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शुक्रवार सुबह हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गांव डौसनी में मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईसी रोड पर युवाओं के झगड़े में चले तलवार-खुखरी

ईसी रोड स्थित आनंद भवन के पास बुधवार रात युवाओं के झगड़े में तलवार और खुखरियां खिंच गई। 10-15 दबंगों ने एक युवक पर...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम

पहले खराब सड़कों के चलते हमारा सफर लंबा और थकान भरा रहता था. लेकिन अब हर तरफ एक्सप्रेसवे बनने से लंबी यात्रा करना आसान...

डौसनी गांव में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शुक्रवार सुबह हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गांव डौसनी में मदनपाल पुत्र जसवंत सिंह के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप...

उत्तराखंड में पांच ऊर्जा परियोजनाओं पर बड़े फैसले, उपनल कर्मियों के लिए भी अच्छी खबर

यूजेवीएन लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई, वहीं राज्य की कई प्रमुख जलविद्युत व पंप्ड...

देहरादून में कूड़े पर कलेश, घर के बाहर डालने से मना किया तो परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

थाना सेलाकुई अंतर्गत प्रगति विहार में घर के बाहर कूड़ा डालने से मना किया तो दंपती समेत अन्य पांच युवकों ने पूरे परिवार से...

उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना देने लगी है...

विदेश में नौकरी का रास्ता खोल रही धामी सरकार, अब तक सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार वर्ष 2023 से अब तक योजना के माध्यम...

पहले दारू पार्टी, फिर उंगलियां काटी, प्राइवेट पार्ट काटा और बेरहमी से कर दी बिल्डर की हत्या

भागलपुर में एक बिल्डर की नृशंस हत्या की वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। तिलकामांझी थाना के ठीक सामने स्थित...

बालटाल बेस कैंप पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

जम्मू-कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने गुरुवार को बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा से...

महाराष्ट्र में खत्म नहीं हुआ एकनाथ शिंदे का ‘ऑपरेशन टाइगर’, अब उद्धव की सेना का क्या होगा?

महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे गुट से बार-बार मात खानी पड़ रही है। कुछ दिनों के भीतर...

40 दिन में 28% टूटा कच्चा तेल, भारत में कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल​

शुक्रवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन गुरुवार को बाजार बंद होने तक कच्चे तेल की...