Wednesday, August 26, 2026
Home धर्म बालटाल बेस कैंप पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों...

बालटाल बेस कैंप पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

जम्मू-कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने गुरुवार को बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा से जुड़े विभिन्न इंतजामों की समीक्षा की और कहा कि श्रद्धालुओं के लिए रहने, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा, राशन, परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां कहीं भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। आईएएनएस से बातचीत में सतीश शर्मा ने कहा कि मैं तमाम इंतजाम, प्रशासन, हमारी सरकार के सभी आला अधिकारियों, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्र सरकार का धन्यवाद कर रहा हूं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहां आना भोले बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा को दिखाता है। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज 2300 से ज्यादा लोग यहां पर हैं। हमारी भी 35 के करीब गाड़ियां फ्री सेवा के रूप में दी जा रही हैं। एसआरटीसी की गाड़ियों का बहुत महत्वपूर्ण रोल है। राशन की व्यवस्था पुख्ता है। मौसम तो खैर हमारे हाथ में नहीं, लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा संख्या में लोग आ रहे हैं।

मंत्री ने स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर व्यवस्थाओं में कमियां सामने आई हैं। जम्मू में कहीं-कहीं पता चला है कि कुछ कमियां रही हैं, लेकिन हम कोशिश करेंगे उनको निवारण करें। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और यहां की फोर्सेज का कोआर्डिनेशन बहुत जरूरी है। हालांकि, कई बार कमियां होती हैं जब दो पावर सेंटर्स होते हैं, लेकिन भोले बाबा की कृपा से सब दूर होगा। श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग खुले दिल से यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। भोले भक्तों की यात्रा मंगलमय हो। जम्मू-कश्मीर के लोग हाथ जोड़कर और बाहें फैलाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। यह यात्रा बताती है हिंदुस्तान का सही रूप। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई मिलकर यह यात्रा करवाते हैं। रियासी से ही 10 हजार से ज्यादा लोग हैं। तो यह खूबसूरती है कि यह भोलेनाथ के भक्त जो हैं, उनका स्वागत जम्मू-कश्मीर के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पिछले दिन से बालटाल में मौजूद हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जो कमियां हैं, उनको दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इंतजाम अभी तक बेहतरीन हैं। तैयारियों का विवरण देते हुए मंत्री ने कहा, “सारी तैयारी है। सोलर लाइट्स बेहतरीन तरीके से लगी हैं। कमियां रहेंगी क्योंकि लोगों का फ्लो बहुत ज्यादा हो गया, लेकिन हम उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने भरोसा जताया कि प्रशासन, केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी ओलंपिक-2036 के संकल्प से रेखा...

शिव घाट पर स्नान के दौरान कांवड़िया बेहोश, SDRF ने River Ambulance से पहुंचाया मेडिकल कैंप

हरिद्वार- कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक चिकित्सक के साथ SDRF की एक टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...