Wednesday, August 26, 2026
Home क्राइम पहले दारू पार्टी, फिर उंगलियां काटी, प्राइवेट पार्ट काटा और बेरहमी से...

पहले दारू पार्टी, फिर उंगलियां काटी, प्राइवेट पार्ट काटा और बेरहमी से कर दी बिल्डर की हत्या

भागलपुर में एक बिल्डर की नृशंस हत्या की वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। तिलकामांझी थाना के ठीक सामने स्थित एक बिल्डिंग में हुई इस घटना का तरीका इतना क्रूर है कि पुलिस भी दंग है। शुरुआती जांच में यह हत्या गहरी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है। कातिलों ने पहले बिल्डर बजरंग कुमार के साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद सुनियोजित तरीके से इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। मौके से किसी भी तरह की लूटपाट न होना इस बात की ओर इशारा करता है कि हत्यारों का एकमात्र मकसद बिल्डर को बेरहमी से मौत के घाट उतारना था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित ऑफिस में हुई इस वारदात की भनक किसी को नहीं लगी। घटनास्थल से मिले शराब के गिलास यह संकेत दे रहे हैं कि हत्यारे बिल्डर के बेहद करीबी थे, जिन्हें वहां आने-जाने में कोई संकोच नहीं था। बजरंग का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला और उसके शरीर पर कई गंभीर जख्म थे। कातिलों ने बिल्डर की हाथ की चार अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट भी काट डाला, जो इस वारदात की भयावहता को दर्शाता है। पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने हथियार पकड़कर बचने की कोशिश की थी या अंगुलियां जानबूझकर काटी गई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया और एक विशेष जांच टीम गठित कर 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कोतवाली और परबत्ती क्षेत्र से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है। थाने के ठीक सामने हुई इस खौफनाक वारदात ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है

RELATED ARTICLES

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

पटेलनगर में एक दोस्त ने दुसरे दोस्त पर की फायरिंग, युवक हुआ घायल

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज

प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी   देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था   देहरादून- सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए...

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी

मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई   देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध...

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई- डीएम   देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई 2026 की...

सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

आधुनिक मशीनों से लैस होगा सहसपुर का कॉमन फैसिलिटी सेंटर देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन...

पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की उठी मांग पटना। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार...

मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री

देहरादून। प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।...

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश   देहरादून। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

जिलाधिकारी के निर्देशन में पौड़ी व यमकेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड व बिना...

सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग का सख्त प्रहार: देहरादून संभाग में 3177 चालान, 198 वाहन निरुद्ध

परिवहन आयुक्त श्री रविनाथ रमन, आईएएस के निर्देश पर प्रदेशभर में चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 24×7 प्रवर्तन: सड़क किनारे खड़े वाहनों, बाहर...

रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित   हल्द्वानी। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने रक्षाबंधन के पावन...